India News (इंडिया न्यूज),  IPL 2024, DC vs MI Toss Update : आईपीएल 2024 का 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों में बदलाव

इस मैच में मुंबई इंडियंस एक बदलाव के साथ उतरेगी। गेराल्ड कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली की प्लेइंग 11 में कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिला है।

IPL 2024: KKR की हार के बाद गौतम गंभीर ने खोया अपना आपा, अंपायर से की बहस; यहां देखें वायरल वीडियो-Indianews

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।

हेड टु हेड

बता दें अब तक दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं।