<

DSP दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास… T20I में किया ऐसा कारनामा, जो बुमराह-अर्शदीप भी नहीं कर पाए

Deepti Sharma World Record: दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 150 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं. साथ ही महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं. देखें दीप्ति शर्मा का इंटरनेशनल करियर...

Deepti Sharma World Record: भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा इतिहास रच दिया है. दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली संयुक्त रूप से पहली गेंदबाज बन गई हैं. दीप्ति शर्मा ने भारत बनाम श्रीलंका के तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मे अपने 150 विकेट पूरे किए. अब वह महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज मेगन शट ने यह कारनामा किया था. मेगन शट ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 151 विकेट चटकाए हैं. अब दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 151 विकेट पूरे कर लिए हैं.

शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया है. इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

दीप्ति शर्मा ने किया ये कारनामा

दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जो कारनामा किया है, वो आज तक जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी पुरुष क्रिकेट में भी नहीं कर पाए हैं. दीप्ति शर्मा भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल (मेन्स और वूमेन्स) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. भारत की ओर से अभी तक पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कोई यह कारनामा नहीं कर पाया है. मेन्स टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. उनके नाम कुल 110 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 103 विकेट और हार्दिक पांड्या ने 101 विकेट चटकाए हैं.

यह खास उपलब्धि भी हासिल की

दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने के साथ ही खास उपलब्धि भी हासिल की है. अब वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. दाएं हाथ की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने अब तक महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 333 विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में झूलन गोस्वामी का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 355 विकेट चटकाए हैं. वहीं, कैथरीन साइवर ब्रंट 335 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

दीप्ति का इंटरनेशनल करियर

दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अभी तक कुल 131 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 151 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा T20I में दीप्ति शर्मा ने 1,100 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में दीप्ति शर्मा ने 121 मुकाबलों में कुल 162 विकेट हासिल किए हैं. साथ ही 2,739 रन भी बनाए हैं. वहीं, टेस्ट की बात करें, तो दीप्ति शर्मा ने 5 मैचों में 20 विकेट लेने के साथ ही 319 रन भी बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST