बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान एक जाने माने एक्टर हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि वे एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने 4 फिल्मों की कहानी भी लिखी.
Salman Khan
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. वे भले ही ग्रेजुएट न हों लेकिन फिल्मी जगत में उन्होंने बहुत नाम कमाया है. लोग उनकी एक्टिंग के इस कदर दीवाने हैं कि उनकी कुछ फिल्मों को छोड़कर अधिकतर फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान को एक्टिंग का कोई शौक नहीं था. उन्हें हमेशा से लेखक बनना था. उन्हें सिंगिंग, राइटिंग और डायरेक्शन का भी शौक है. सलमान खान को टैलेंटेड खान भी कहा जाता है.
बता दें कि सलमान खान को राइटिंग का शौक है. वे अपने पिता से मिली इस विरासत के साथ अपनी किस्मत आजमाने का ख्वाब लिए वह इंडस्ट्री में आए. वे अपने पिता की तरह लेखक और निर्देशक बनना चाहते थे लेकिन एक अभिनेता बन गए. हालांकि उन्होंने अपनी लेखनी को नहीं छोड़ा. उन्होंने शुरुआती दिनों में कुछ स्क्रिप्ट्स भी लिखीं और कई निर्देशकों व प्रोड्यूसर्स के पास गए लेकिन उन्हें राय दी गई कि वे एक्टर बन जाएं. काफी धक्के खाकर मायूस होने के बाद वे एक्चर बन गए. बॉलीवुड में स्टार बनने के बाद उन्होंने चार फिल्मों की कहानी लिखीं. ये कहानियां सिनेमाघरों में भी पहुंचीं मगर हिट नहीं हो पाईं.
इतना ही नहीं सलमान खान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. साथ ही उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया, स्विमर के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट किया, जैज़ की ट्रेनिंग ली. इसके अलावा उन्होंने कई गानों में गिटार भी बजाया है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…