<
Categories: मनोरंजन

AP Dhillon–Tara Sutaria Viral Video: सरेआम Kiss से मचा बवाल, बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया रह गए हैरान

AP Dhillon And Tara Sutaria Viral Video: AP Dhillon ने तारा सुतारिया को सरेआम Kiss किया, वायरल वीडियो देख बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन चर्चा में है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया.

AP Dhillon And Tara Sutaria Viral Video: पॉपुलर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में AP Dhillon को सरेआम तारा सुतारिया को Kiss करते हुए देखा जा सकता है. खास बात यह है कि उसी दौरान तारा के बॉयफ्रेंड माने जा रहे वीर पहाड़िया भी वहीं मौजूद थे, जो यह सब होते हुए बस खड़े देखते नजर आए. इस पल ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है.

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल क्लिप में AP Dhillon और तारा सुतारिया इवेंट के दौरान बेहद क्लोज नजर आते हैं. हालांकि, एक खास क्लिप ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है. ब्लैक ड्रेस में तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं और जैसे ही वह स्टेज पर पहुंचीं, माहौल और भी दिलचस्प हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर कदम रखते ही एपी ढिल्लों ने तारा को गले लगाया और फिर उनके गाल पर Kiss किया. यही पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. खास बात यह है कि वीडियो में तारा इस दौरान पूरी तरह कंफर्टेबल और स्माइल करती हुई नजर आती हैं, जिससे कुछ यूजर्स इसे नॉर्मल और फ्रेंडली जेस्चर बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस मोमेंट पर सवाल भी उठा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे फ्रेंडली जेस्चर बता रहे हैं, तो कई यूजर्स वीर पहाड़िया के लिए सहानुभूति जता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मोमेंट को PR स्टंट करार दिया है.

पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं

गौरतलब है कि AP Dhillon और तारा सुतारिया पहले भी एक साथ नजर आने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. वहीं तारा और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया पर अक्सर अटकलें लगती रहती हैं.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST