IND vs SL 2nd Test: देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा. 117 रनों की शानदार पारी खेल उन्होंने विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी की.
भारत और श्रीलंका के बीच चल रही सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमें कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और एक बार फिर मेहमान टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन शानदार रहा.
पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए पडिक्कल ने भारत के लिए फिर से बेहतरीन पारी खेली. पहले दिन पूरे समय बल्लेबाजी करते हुए इस स्टार बल्लेबाज ने लगातार अपना दूसरा शतक जड़ा और श्रीलंकाई गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा. पडिक्कल अंततः 117 रन बनाकर आउट हुए. केषरा नुवांता ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया, जब वह गेंद की लाइन को समझ नहीं पाए और बॉल सीधे ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से पर जा लगी. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में भारत के नंबर तीन बल्लेबाज को लेकर चल रही चर्चा के बीच पडिक्कल ने एक बार फिर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है.
दरअसल, नंबर तीन के लिए देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी. सुदर्शन के चोटिल होने के कारण पडिक्कल को मौका मिला, और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया.
अपने इस दूसरे टेस्ट शतक के साथ ही पडिक्कल ने श्रीलंका में अपना दूसरा शतक भी पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली की बराबरी कर ली है. श्रीलंका की धरती पर विराट कोहली, विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू, अजिंक्य रहाणे और अब देवदत्त पडिक्कल सभी के नाम 2-2 टेस्ट शतक दर्ज हैं.
इस सूची में वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा 3-3 शतकों के साथ आगे हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 5 टेस्ट शतकों के साथ सबसे ऊपर हैं. जिस तरह के फॉर्म में पडिक्कल चल रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में वह भारतीय टीम के लिए बड़ा कमाल कर सकते हैं.
UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…
Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…
Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…
India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…
Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…