<
खेल

देवेन्द्र झाझरिया ने Delhi Half Marathon को बताया वैश्विक संदेश, बोले –106 देशों की पुष्टि, भारत पहली बार करेगा World Para Athletics की मेज़बानी

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष, ने दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ…

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष, ने दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर भावुक संदेश देते हुए कहा कि यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एक वैश्विक एकता का प्रतीक है।

Delhi Half Marathon: “दिल्ली दौड़ेगी, दिल्ली जीतेगी”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों में जज़्बा है। कोई भी दिक्कत आए, वो फिर भी दौड़ते हैं। यही असली दिल्ली की भावना है। इस मैराथन ने 20 साल पूरे किए हैं — मैं वेदांता और आयोजकों को दिल से बधाई देता हूं। ये ‘Fit Delhi – Play Delhi – Win Delhi’ की सच्ची तस्वीर है।”

World Para Athletics: भारत में पहली बार

झाझरिया ने खुलासा किया कि यह उनके लिए एक व्यक्तिगत सपना था कि भारत में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप हो, जो अब हकीकत बन चुका है।
“106 देशों की पुष्टि मिल चुकी है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट केवल एथलीट्स के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है,” उन्होंने कहा।

World Para Athletics: “मेरे योद्धा तैयार हैं”

भारत के प्रमुख पैरा एथलीट्स जैसे सुमित अंतिल, योगेश कथुनिया, सिमरन, और नवदीप की तैयारियों पर बात करते हुए झाझरिया ने कहा, “इन खिलाड़ियों से मेरी बहुत करीबी बातचीत होती है। मैदान में खेलने का दबाव है, लेकिन घरेलू मैदान पर खेलने का आत्मबल भी है। मुझे भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी इतिहास रचेंगे।” उन्होंने आगे जोड़ा कि, “मैं चाहता हूं कि कोई मुझे अध्यक्ष न कहे — खिलाड़ी मुझे भाई साहब कहते हैं, और यही बंधन असली ताकत है। यही भरोसे का रिश्ता नतीजे लाता है।”

World Para Athletics: पाकिस्तान से मुकाबले पर बयान

एक मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की टीम की पुष्टि अभी नहीं आई है — शायद वो फल अभी पका नहीं है।” यह बयान माहौल को हल्का करते हुए भारत की तैयारियों का आत्मविश्वास दर्शाता है।

देवेन्द्र झाझरिया का संदेश केवल खेल तक सीमित नहीं है — यह आत्मबल, समर्पण, और एक नए भारत के निर्माण की गवाही है। दिल्ली हाफ मैराथन और आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।

Recent Posts

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 22:59:16 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…

Last Updated: March 31, 2026 21:05:40 IST