Virat Kohli IPL 2026: विराट कोहली ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर आईपीएल 2026 के ट्रेनिंग की एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो के सामने आने से पहले ही इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था. जानें क्या है मामला...
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के ट्रेनिंग की पोस्ट शेयर की.
Virat Kohli IPL 2026 Reel: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस के बीच मंगलवार सुबह कई घंटों तक एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ फैंस ने दावा किया था कि विराट कोहली ने रात में इंस्टाग्राम पर आईपीएल 2026 की ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. इसका एक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इंटरनेट पर विराट कोहली का नाम ट्रेंड करने लगा. इसके बाद फैंस तुरंत विराट कोहली के इंस्टाग्राम हैंडल पर पहुंचे, लेकिन वहां पर उन्हें कोई वीडियो नहीं. कोहली के इंस्टाग्राम पर बार-बार रिफ्रेश करने के बाद भी कोई नई पोस्ट नहीं दिखी. इसके बाद कई लोगों को शक हुआ कि शायद किसी फैन ने इसे एडिट करके बनाया था. इसको लेकर फैंस 2 गुटों में बंट गए थे. हालांकि कई घंटों तक इंतजार के बाद इस रहस्य से पर्दा हट गया. विराट कोहली ने आधिकारिक तौर पर बुधवार सुबह 10:24 पर इंस्टाग्राम पर IPL 2026 की ट्रेनिंग की रील शेयर की. इसमें विराट कोहली आईपीएल के नए सीजन के लिए प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. इस रील के पोस्ट होने के बाद फैंस के बीच चल रहा विवाद भी थम गया.
विराट कोहली ने जो नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसका स्क्रीनशॉट देर रात से ही वायरल हो रहा था. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग के पोस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी, जो विराट कोहली के नए पोस्ट से हूबहू मेल खाती है. दावा किया जा रहा है कि देर रात विराट कोहली ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, लेकिन फिर उसे डिलीट कर दिया. इतना ही नहीं, बहुत से फैंस का बताया कि उनके फोन में नॉटिफिकेशन भी आया था कि विराट कोहली के ऑफिशियल अकाउंट से नई पोस्ट शेयर की गई है, लेकिन प्रोफाइल पर जाने पर वीडियो नहीं मिला. ऐसे में फैंस को लगा कि यह शायद कोई तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है.
विराट कोहली की टीम की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद वीडियो में कोई गलती रही होगी, जिसके सुधारने के लिए पोस्ट डिलीट की गई थी. बाद में उसे एडिट करके सही किया गया और फिर अगले दिन यानी बुधवार सुबह पोस्ट कर दी गई. हालांकि अब विराट कोहली ऑफिशियल तौर पर वीडियो शेयर कर दी है, जिसके बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली.
बता दें कि जनवरी के अंत में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जब विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं दिख रहा था. उस समय फैंस को लगा कि विराट कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है. हालांकि बाद में पता चला कि सिस्टम में खराबी होने की वजह से पोस्ट गायब हो गए थे. बाद में कोहली की सभी पोस्ट फिर से इंस्टाग्राम पेज पर दिखने लगीं.
विराट कोहली IPL 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस साल विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. पिछले साल विराट कोहली ने पहली बार IPL की ट्रॉफी उठाई थी.
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…
IND vs SL Semifinal Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में आज भारत…
IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…
Who is Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की…
IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत…