<

कॉनवे-निकोल्स ने रचा इतिहास… 27 साल बाद भारत के खिलाफ किया ये खास कारनामा, रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज

Devon Conway-Henry Nicholls Record: डेवन कॉनवे और हेनरी निकोल्स भारत में टीम इंडिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में शतकीय साझेदारी करने वाले 21वीं सदी के पहले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं. इन दोनों ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 117 रनों की साझेदारी की.

Devon Conway-Henry Nicholls Record Partnership: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में कीवी ओपनर्स ने इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इन दोनों बल्लेबाजों ने वडोदरा में ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 21.4 ओवर में 117 रनों की शतकीय साझेदारी की. हेनरी निक्लस ने 69 गेंदों पर 62 रन बनाए. वहीं, कॉनवे ने 67 गेंदों पर 56 रन बनाए. हेनरी के विकेट के साथ 117 रनों पर यह साझेदारी टूटी.

इसी के साथ कॉनवे और निकोल्स ने भारत के खिलाफ वनडे में पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. यह कीवी जोड़ी 21वीं सदी में भारत में खेले गए वनडे मैच में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है. उन्होंने पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

27 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त

पहले वनडे मुकाबले में कॉनवे और निकोल्स न्यूजीलैंड के लिए भारत में भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी की. इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए 27 साल पहले नाथन एस्टल और क्रेग स्पीयरमैन ने यह कारनामा किया था. 5 नवंबर, 1999 को नाथन और क्रेग ने राजकोट में शानदार शतकीय साझेदारी की थी. एस्टल ने 120 गेंदों पर 136 रन बनाए थे, जबकि स्पीयरमैन ने 44 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों खिलाड़ियों ने 15 ओवर में भारत के खिलाफ 115 रन बटोरे थे.

इतिहास में सिर्फ 3 बार हुआ ऐसा

क्रिकेट इतिहास में अभी तक सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ है, जब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने भारत में भारत के खिलाफ वनडे मुकाबले में 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है. पहली बार साल 1988 में यह कारनामा हुआ था, जब एंड्रयू जोन्स और जॉन राइट ने 140 रनों की पार्टनरशिप की थी. जोन्स ने 85 गेंदों में 57 रन बनाए थे, जबकि जॉन राइट ने 96 गेंदों पर 70 रन जोड़े थे.

वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

भारत में खेले गए वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है. 14 जनवरी, 2020 को फिंच और वॉर्नर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 37.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 258 रनों की साझेदारी की थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…

Last Updated: April 3, 2026 19:40:23 IST

‘बिल्कुल उनके जैसे…’, धुरंधर में संजय दत्त के दमदार किरदार ने जीता दिल; चौधरी असलम की पत्नी ने जमकर की तारीफ

Chaudhry Aslam Wife Reaction: धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस अफ़सर चौधरी असलम के तौर पर संजय…

Last Updated: April 3, 2026 19:42:50 IST

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…

Last Updated: April 3, 2026 19:39:17 IST

Ajay Sharma Birthday: औसत में ब्रैडमैन को टक्कर, रणजी में रनों का अंबार; फिर एक दाग ने लगा दिया करियर पर ब्रेक!

Ajay Sharma Birthday: घरेलू क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन जैसा औसत, 31 शतक और 10,000 रन;…

Last Updated: April 3, 2026 19:33:23 IST

Optical Illusion: 8 सेकंड में ढूंढिए तस्वीर में छिपा पेंटर, तेज नजर वालों के लिए भी बना सिरदर्द

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…

Last Updated: April 3, 2026 19:22:26 IST

Ashok Kharat Videos: 150 औरतों से शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या करता था बाबा? खुलासा उड़ा देगा होश

Ashok Kharat Objectionable Videos: अशोक खरात शारीरिक संबंध बनाने से पहले महिलाओं को पीने के…

Last Updated: April 3, 2026 19:21:24 IST