India News(इंडिया न्यूज), MS Dhoni and Sakshi Dhoni Love Story: महेंद्र सिंह धोनी का आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा नाम हैं। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान और प्लेयर टीम इंडिया के लिए जो किया वो आज तक वो कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया।इनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वन डे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैपियंस ट्राफी सहित कई खिताब अपने नाम किए है। मैदान पर काफी शांत दिखने वाले धोनी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। धोनी ने साक्षी से साल 2010 में शादी की थी। इनकी एक बेटी भी है।
साक्षी और एमएस धोनी दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी लेकिन इन दोनों के बीच कोई बात चीत नहीं होती थी। साक्षी एमएस धोनी की जूनियर थी। दोनों के पिता भी रांची में एक साथ ही काम करते थे। हालांकि कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया। जिसके बाद धोनी की साक्षी से मुलाकात एक होटल में हुआ जहां पर वह इंटर्नशिप कर रही थीं। तब धोनी ने अपने मैनेजर से उनका नंबर मांगा था। जब धोनी ने साक्षी को मैसेज किया तो साक्षी ने इसे प्रैंक मैसेज समझकर इग्नौर कर दिया। दरअसल साक्षी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि धोनी ने खुद उन्हें मैसेज किया है। सच्चाई जानने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी। धोनी और साक्षी की मुलाकात पहली बार उनके मैनेजर के जरिए हुई थी। साक्षी और धोनी ने एक-दूसरे को करीब ढाई साल तक डेट किया। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी कर ली। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था।
MS DHONI
Virat Kohli: विराट कोहली ने एक बार फिर जीता फैन्स का दिल, विक्ट्री परेड के तुरंत बाद लंदन रवाना
शादी के ठीक एक साल बाद धोनी की कप्तानी में भारत विश्व कप जीता। जब भारतीय टीम साल 2015 में होने वाले विश्व कप की तैयारी कर रही थी। तब 6 फरवरी 2015 धोनी पिता बने साक्षी ने जीवा को जन्म दिया। वर्ल्ड कप होने की कारण धोनी अपनी बेटी के जन्म के समय भारत नहीं आ पाए थे। उस समय धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी। लेकिन वहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। 2019 का वर्ल्ड कप खेलने के बाद धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद से धोनी आईपीएल खेलते नजर आते हैं।
भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले महान कप्तान ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। ऐसा करने वाले वह भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के भी इकलौते कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है, जो काफी हिट रही थी। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत मुख्य भुमिका में थे।
MS Dhoni Birthday: Mr. Cool कप्तान का जन्मदिन आज, जानें क्रिकेट के अलावा कैसा है इनका मिजाज
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.