Dhruv Jurel Tattoo Meaning: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा और 'जय जवान जय किसान' टैटू दिखाकर जश्न मनाया. जानें इसके पीछे की भावुक कहानी.
ध्रुव जुरेल के टैटू के पीछे क्या है कहानी?
Dhruv Jurel Tattoo Celebration | Dhruv Jurel Tattoo Kya Matlab Hai: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 177 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. इस पारी की बदौलत भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
शतक पूरा करने के बाद ध्रुव जुरेल ने एक बहुत ही खास और भावुक अंदाज में जश्न मनाया. शुरुआत में लगा कि वह अपनी मसल्स दिखा रहे हैं, लेकिन जब कैमरा पास गया तो उनके हाथ पर बना एक टैटू दिखाई दिया. उस पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का मशहूर नारा, ‘जय जवान, जय किसान’ लिखा हुआ था.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे इस जश्न की वजह पूछी गई, तो उन्होंने एक दिल छू लेने वाला जवाब दिया:
‘यह जश्न मेरी जड़ों से जुड़ा है. मेरे दादाजी एक किसान थे और मेरे पिता देश के जवान (सेना में सैनिक) थे. मैं कभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहता, इसलिए यह जश्न और शतक मेरे दादाजी और पिताजी को समर्पित है.’
FOR FATHER & GRANDFATHER, The Hundred by Dhruv Jurel 🥹🤍 pic.twitter.com/6je0uZFQ9T
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 24, 2026
यह मैच ध्रुव जुरेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण था. पिछली कुछ पारियों में उनका बल्ला शांत था, जिसके चलते कई क्रिकेट विशेषज्ञ उनकी जगह सरफराज खान को मौका देने की बात कर रहे थे. हालांकि, इस मुश्किल वक्त में जुरेल ने संयम और बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए शतक जड़ा और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया.
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 503 रनों का मजबूत स्कोर बनाया.
503 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ 8 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को आउट किया, वहीं स्पिनर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या का विकेट लिया. सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम ने इस मैच पर भी अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…