Odisha Crime News: ओडिशा के पुरी शहर में एक किराए के मकान में एक महिला का शव मिला है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हैरानी की बात ये है कि शव घर की रसोई में बने स्लैब के नीचे छिपा हुआ था.
ओडिशा के पुरी में किचन के स्लैब के नीचे मिली लाश
Odisha Crime News: ओडिशा के पुरी शहर के कुंभारपाड़ा इलाके में एक किराए के मकान में महिला का शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. कहा जा रहा है कि मकान मालिक को कमरे से तेज बदबू आ रही थी. वहीं किचन की स्लैप के पास गंदा पानी और कूड़ा पड़ा हुआ था. मकान मालिक को इस बात पर संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली. ये बदबू किचन के स्लैप के नीचे से आ रही थी, जहां बहुत सा कूड़ा भी पड़ा था. महिला का शव घर की रसोई में बने स्लैब के नीचे छिपा हुआ था. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं महिला का बेटा रविवार से लापता बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, महिला लगभग दो महीने पहले अपने बेटे के साथ इस किराए के मकान में रहने आई थी. कमरे में उसका बेटा और वो दो ही रहते थे. पिछले कुछ समय से मकान मालिक को रसोई से लगातार तेज दुर्गंध आ रही थी. इसके अलावा स्लैब के आसपास गंदा पानी और कचरा भी पड़ा था. स्थिति संदिग्ध लगने पर मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर इस बारे में सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. संदेह के आधार पर स्लैब को तोड़ा गया. इसके बाद उसके नीचे से महिला का शव बरामद हुआ. शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने मौके पर FSL टीम को भी बुलाया. पुरी एसपी प्रतीक सिंह के अनुसार, घटनास्थल से वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने और अन्य सबूत जुटाए हैं. इनकी जांच के आधार पर महिला की मौत की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लग सकेगा.
वहीं पुलिस को शक है कि महिला के बेटे ने ही उसकी हत्या की है क्योंकि महिला के बेटे का रविवार से लापता होना भी अहम कड़ी माना जा रहा है. जांच अधिकारी ये पता लगाने में जुटे हैं कि महिला की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा शव को रसोई के स्लैब के नीचे किसने और कब छिपाया? फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है. महिला की मौत हत्या है या किसी अन्य कारणों से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा. वहीं, पुलिस लापता बेटे की तलाश भी कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है.
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…