<

वरुण चक्रवर्ती ने नहीं मानी अनिल कुंबले की सलाह? इसलिए हो गई जमकर पिटाई, पूर्व क्रिकेटर ने क्या समझाया था

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. मैच से पहले अनिल कुंबने ने उन्हें खास सलाह दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में उसका असर नहीं दिखा.

Anil Kumble Advice for Varun Chakravarthy: सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में कुल 64 दिए और सिर्फ 1 विकेट लिया. मैच से पहले अनिल कुंबले ने वरुण के लिए कुछ सलाह दी थी. शायद वरुण अगर उनकी बात समझ लेते तो उनक इतनी पिटाई नहीं होनी थी. आइए जानते हैं सेमीफाइनल से पहले अनिल कुंबले ने क्या कहा था.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान अनिल कुंबले ने कहा था कि उन्होंने चक्रवर्ती को दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को बाहर की ओर ले जाते हुए ज्यादा नहीं देखा है. कुंबले ने माना कि उनके पास सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद चक्रवर्ती अब भी दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल गेंदबाज बने हुए हैं.

कुंबले ने क्या समझाया था?

कुंबले के मुताबिक, बल्लेबाज अब चक्रवर्ती की गेंदों को थोड़ा बेहतर तरीके से पढ़ने लगे हैं और ज्यादातर यह उम्मीद करते हैं कि गेंद अंदर की तरफ आएगी. ऐसे में अगर चक्रवर्ती कुछ गेंदें बाहर की तरफ भी फेंकें तो बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों को समझना और मुश्किल हो जाएगा.’ हालांकि,  वरुण से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला था.

बल्लेबाजों को करना होगा कन्फ्यूज

कुंबले ने कहा कि अगर वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को बाहर ले जाना शुरू करें, तो अंदर आने वाली गेंद और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है. उनके मुताबिक बल्लेबाज हर बार उनकी गेंद को ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं, लेकिन फिर भी वे ज्यादातर अंदर आने वाली गेंद के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि चक्रवर्ती को अपनी गेंदबाजी में बाहर जाने वाली गेंदों को भी मिलाना चाहिए, ताकि बल्लेबाजों को कन्फ्यूज किया जा सके और अंदर आने वाली गेंद को और ज्यादा असरदार बनाया जा सके.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST