सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ पेट्रोल पंप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर भीड़-भाड़ में भी पेट्रोल भरा रहे हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. लोग पंप पर तेल भराने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं.
अमेरिका-इजराइल–ईरान युद्ध की खबरों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैल रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते जगह-जगह पेट्रोल पंप पर लोग लंबी कतार लगाने लगे हैं. कुछ पेट्रोल पंप पर तो लोग बोतल और गैलन लेकर भी उसमें पेट्रोल भराने के लिए खड़े हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ पेट्रोल पंप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर भीड़-भाड़ में भी पेट्रोल भरा रहे हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. लोग पंप पर तेल भराने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हो रहे इस दावे के बीच आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत के बारे में जान लेना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा में पेट्रोल 94.77 और डीजल का रेट 87.89 है. मेरठ में 94.60 पेट्रोल और डीजल 87.69, अलीगढ़ में पेट्रोल 94.75 और डीजल 87.84 में मिल रहा है. इसके साथ ही लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.81 के भाव में मिल रहा है. प्रयागराज में 95.89 और डीजल 89.05, वाराणसी में 95.00 पेट्रोल और डीजल 88.17 में मिल रहा है. साथ ही गोरखपुर में आपको पेट्रोल 94.94 और डीजल 88.09 के भाव में मिल जाएगा.
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने या किल्लत होने की अफवाह को लेकर प्रशासन ने यह साफ किया है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है, बल्कि सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें, जो पैनिक क्रिएट करती हैं. वहीं, अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता हुआ पाया गया तो ऐसे में उसपर सख्त कार्यवाही की जा सकती है.
भारत पेट्रोलियम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट कर कहा कि कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं. भारत में फ्यूल का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है. BPCL पूरी तरह परिचालन में है. कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.
NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…
MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…
Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ मनाने बिहार जा रहे यात्रियों की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे…
Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी या 12 नवंबर को?…
Andheri Ram Mandir News: मुंबई के अंधेरी स्थित राम मंदिर में तोड़फोड़ और बजरंगबली के…
10 लाख रुपये निवेश करने के लिए PPF या NSC में कौन बेहतर है? जानिए…