<

DPL में गजब हुआ! ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए क्रिकेटर ने दिलाई जीत, 161 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

डीपीएल 2026 में वंश बेदी ने दबाव के बीच ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप किया और शानदार चौकों के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में एक शानदार पल देखने को मिला. सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाज वंश बेदी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबले में दबाव के बीच ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते नजर आए. वंश इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. मुश्किल स्थिति में उन्होंने खुद को शांत रखने के लिए महादेव को याद किया. इसके बाद उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 21 रन बनाए और टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया.

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने भी तेज शुरुआत की और मुकाबले को रोमांचक बना दिया. युगल सैनी ने सिर्फ 45 गेंदों पर 91 रन की तूफानी पारी खेली. हालांकि, 206 रन के स्कोर पर युगल के आउट होने के बाद सेंट्रल दिल्ली पर दबाव बढ़ गया. इसके तुरंत बाद आदित्य भंडारी भी आउट हो गए. टीम के छह विकेट गिर चुके थे और ऐसे समय में वंश बेदी पर मैच खत्म करने की बड़ी जिम्मेदारी थी.

दबाव में वंश ने लिया महादेव का नाम
19वें ओवर की पांचवीं गेंद से पहले वंश बेदी ने कुछ पल के लिए महादेव का ध्यान किया. गेंदबाज अंशुमान हुड्डा गेंद डालने के लिए दौड़ रहे थे, जबकि वंश लगातार ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप कर रहे थे. अंशुमान ने शानदार यॉर्कर फेंकी, लेकिन वंश ने आखिरी समय पर बल्ला लगाकर गेंद को स्लिप के ऊपर से सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया. इस चौके के बाद सेंट्रल दिल्ली को बड़ी राहत मिली.

आखिरी ओवर में दिलाई ऐतिहासिक जीत
वंश ने आखिरी ओवर में भी एक और चौका लगाकर सेंट्रल दिल्ली किंग्स को शानदार जीत दिला दी. यह डीपीएल 2026 में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. 23 दिसंबर 2002 को जन्मे वंश बेदी दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट के पीछे तेज रिफ्लेक्स के लिए पहचाने जाते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 2025 की आईपीएल नीलामी में 55 लाख रुपये में खरीदा था. डीपीएल 2026 में वह सेंट्रल दिल्ली के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST