दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से हराया. हालांकि, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.
वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी में 23 से 25 अगस्त के बीच खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से करारी शिकस्त दी. इस शानदार जीत के बावजूद ईस्ट जोन के लिए खेल रहे तीन स्टार भारतीय खिलाड़ी, कप्तान ईशान किशन, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.
हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में रनों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. ईस्ट जोन की पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 8 रन (6 गेंद, 2 चौके) बनाकर आउट हो गए. उनके तुरंत बाद कप्तान ईशान किशन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 9 गेंदों में महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दोनों ही स्टार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.
भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंद से कोई असर नहीं छोड़ पाए. उन्होंने मैच की दोनों पारियों में गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. शमी ने पहली पारी में 9 ओवर फेंककर 38 रन दिए, जबकि दूसरी पारी में 5 ओवरों में 10 रन खर्च किए. पूरी तरह से एकतरफा मैच होने के बाद भी शमी की झोली खाली ही रही.
मैच की बात करें तो ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112.5 ओवर में 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए शाहबाज अहमद ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 244 गेंदों पर 167 रन बनाए. उनके अलावा सुदीप कुमार ने 185 गेंदों में 146 रनों की पारी खेली और कुमार कुशाग्र ने 55 रनों का योगदान दिया.
इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में महज 111 रनों पर ढेर हो गई. फॉलोऑन खेलने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी भी कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम 50 ओवरों में 146 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह ईस्ट जोन ने यह मुकाबला एक पारी और 210 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…