Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Duleep Trophy: ईशान और वैभव का बल्ला खामोश, शमी को भी नहीं मिला एक भी विकेट; पहले मैच में फ्लॉप हुए ये स्टार खिलाड़ी

Duleep Trophy: ईशान और वैभव का बल्ला खामोश, शमी को भी नहीं मिला एक भी विकेट; पहले मैच में फ्लॉप हुए ये स्टार खिलाड़ी

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से हराया. हालांकि, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.

Written By:
Last Updated: August 26, 2026 11:03:01 IST

Mobile Ads 1x1

दलीप ट्रॉफी में 23 से 25 अगस्त के बीच खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से करारी शिकस्त दी. इस शानदार जीत के बावजूद ईस्ट जोन के लिए खेल रहे तीन स्टार भारतीय खिलाड़ी, कप्तान ईशान किशन, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.

ईशान और वैभव का बल्ला रहा खामोश

हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में रनों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. ईस्ट जोन की पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 8 रन (6 गेंद, 2 चौके) बनाकर आउट हो गए. उनके तुरंत बाद कप्तान ईशान किशन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 9 गेंदों में महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दोनों ही स्टार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

मोहम्मद शमी को नहीं मिली एक भी सफलता

भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंद से कोई असर नहीं छोड़ पाए. उन्होंने मैच की दोनों पारियों में गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. शमी ने पहली पारी में 9 ओवर फेंककर 38 रन दिए, जबकि दूसरी पारी में 5 ओवरों में 10 रन खर्च किए. पूरी तरह से एकतरफा मैच होने के बाद भी शमी की झोली खाली ही रही.

ईस्ट जोन की एकतरफा जीत

मैच की बात करें तो ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112.5 ओवर में 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए शाहबाज अहमद ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 244 गेंदों पर 167 रन बनाए. उनके अलावा सुदीप कुमार ने 185 गेंदों में 146 रनों की पारी खेली और कुमार कुशाग्र ने 55 रनों का योगदान दिया.

इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में महज 111 रनों पर ढेर हो गई. फॉलोऑन खेलने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी भी कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम 50 ओवरों में 146 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह ईस्ट जोन ने यह मुकाबला एक पारी और 210 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

MORE NEWS