Dwayne Bravo Viral Video: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो इस समय खूब सुर्खियों हैं. नए सीजन के शुरू होने से पहले ब्रावो ने एक विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. देखें वायरल वीडियो...
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस.
Dwayne Bravo Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है. इस नए सीजन के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. इसी बीच 20 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें टीम के मेंटर ने खुद ही अपनी पोल खोल दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने ऐसी बात कही, जिसके बाद वो खुद शर्मिंदा हो गए. दरअसल, केकेआर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्वेन ब्रावो, कप्तान अजिंक्य रहाणे, कोच अभिषेक नायर और शेन वाटसन पहुंचे थे. इस दौरान ड्वेन ब्रावो अभिषेक नायर से पर्सनल बात कर रहे थे. उन्हें लगा कि माइक बंद है. ऐसे में उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि ‘जब इन लोगों ने मुझे बुलाया, तो मेरे घर पर दो ‘चिक्स’ (लड़कियां) थीं.’ वहां पर मौजूद कप्तान अजिंक्य रहाणे को जैसे ही पता चला कि माइक ऑन है, तो उन्होंने तुरंत ड्वेन ब्रावो को रोका, वरना ब्रावो शायद आगे भी बोलते चले जाते. हालांकि जब तक रहाणे ने ब्रावो को रोका, तब तक देर हो चुकी थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया, जो जो तेजी से वायरल होने लगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने गलती से यह बातचीत की. जैसे ही रहाणे ने उन्हें सावधान किया, तो उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया. ड्वेन ब्रावो ने तुरंत ‘Shit’ कहकर अपनी गलती मानी. ब्रावो के हाव-भाव से पता चला कि उन्हें तुरंत अपनी गलती का पता चल गया है. हालांकि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग इस सवाल उठा रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर ड्वेन ब्रावो को ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि महिलाओं को लेकर ऐसी मानसिकता रखना एक दिग्गज खिलाड़ी को शोभा नहीं देता है.
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने IPL 2025 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्वाइन किया था. वह केकेआर के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े थे. हालांकि इससे पहले ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े थे. अब वह IPL 2026 में केकेआर के लिए रणनीतियां बनाते नजर आएंगे. ड्वेन ब्रावो को आईपीएल इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने आईपीएल में कुल 161 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 113 पारियों में 1,560 रन बनाए हैं, जबकि 183 विकेट चटकाए हैं.
LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…
2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…