<

WPL 2026 से पहले RCB की बढ़ीं मुश्किलें, एलिस पेरी ने वापस लिया नाम; DC को भी लगा झटका

WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी और एनाबेल सदरलैंड ने WPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. इसके अलावा तारा नोरिस भी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगी. इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया गया है.

WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने WPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. वह RCB की सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने भी WPL 2026 ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है. दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है.

एलिस पेरी को RCB के लिए WPL के अगले सीजन में खेलने वाली थीं. RCB ने उन्हें 2026 के ऑक्शन से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वहीं, सदरलैंड को DC ने साइन किया था. इसके अलावा यूपी वॉरियर्स (UPW) की नई खिलाड़ी तारा नॉरिस भी राष्ट्रीय टीम में व्यस्त होने के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. बता दें कि 9 जनवरी से WPL 2026 की शुरुआत होने वाली है.

RCB-DC ने किसे किया टीम में शामिल?

एलिस पेरी WPL इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. साल 2024 में उन्होंने ऑरेंज कैप भी जीता था, जिस साल RCB ने पहली बार टूर्नामेंट में ट्रॉफी उठाई थी. साल 2024 में एलिस पेरी ने RCB के लिए 9 मैचों में 347 रन बनाए थे. साथ ही 7 विकेट भी चटकाए थे. ऐसे में एलिस पेरी का WPL 2026 में न खेलना RCB के लिए एक बड़ा झटका है. RCB ने एलिस पेरी जगह सायली सतघरे को टीम में शामिल किया है. ऑलराउंडर सायली सतघरे WPL में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं, जिन्होंने चार मैचों में एक विकेट हासिल किया था. RCB ने उन्हें 30 लाख रुपये की रिजर्व कीमत पर टीम में शामिल किया है.
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एनाबेल सदरलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया है. बता दें कि DC ने सदरलैंड को 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सदरलैंड साल 2024  से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल तक के सफर में सदरलैंड ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 7.57 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट चटकाए थे. अब उनकी जगह अलाना किंग DC में शामिल हुआ हैं, जिन्हें 60 लाख रुपये मिलेंगे. अलाना किंग ने पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्स के लिए खेला था.

यूपी वॉरियर्स ने भी खोजा तारा नॉरिस का रिप्लेसमेंट

यूपी वॉरियर्स ने भी तारा नॉरिस के रिप्लेसमेंट का एलान किया है. उन्होंने नॉरिस की जगह चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है. अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस WPL में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज हैं. उन्हें नेपाल में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया है. इसकी वजह से वो टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. उनकी जगह पर लाई गई चार्ली नॉट ऑस्ट्रेलिया की अनकैप्ड ऑलराउंड हैं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में साइन किया है.

9 फरवरी से WPL का आगाज

WPL 2026 की शुरुआत 9 फरवरी से होने वाली है. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST