<

इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या पाकिस्तान… अगर वेस्टइंडीज को हराया, तो सेमीफाइनल में किससे होगी भारत की जंग? यहां समझें

T20 World Cup: भारतीय टीम को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए किसी भी हालत में वेस्टइंडीज को हराना होगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो उसका मुकाबला किस टीम से होगा?

T20 World Cup Semi Finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. अभी तक सिर्फ 2 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. इसमें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम शामिल है. ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि दूसरे स्पॉट के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर है. 1 मार्च को भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरी टीम बाहर हो जाएगी. वहीं, सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब दूसरे स्पॉट के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है. न्यूजीलैंड ने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं और उनके खाते में 3 प्वाइंट हैं.

वहीं, पाकिस्तान के खाते में 1 प्वाइंट हैं, लेकिन उनके पास एक मैच बाकी है. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर सकती है. वहीं, भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए सिर्फ वेस्टइंडीज को किसी भी तरह हराना होगा. ऐसे में अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो उसका मुकाबला किस टीम से होगा. आइए जानते हैं…

सेमीफाइनल की 2 सीटों के लिए जंग

साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपने शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मैच जीतकर पहले नंबर पर फिनिश किया है. अब ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल की रेस है. अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाता है, तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. अगर पाकिस्तान जीत जाता है, तो फिर उसके खाते में न्यूजीलैंड के बराबर 3 प्वाइंट हो जाएंगे. ऐसे में नेट रन रेट से फैसला होगा. अगर पाकिस्तान श्रीलंका को 65 या उससे ज्यादा रनों से हरा देती है, तो फिर वह नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे निकल जाएगा.

हालांकि चाहे पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाए या फिर न्यूजीलैंड, वो इंग्लैंड से आगे नहीं निकल सकते हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खाते में 6 प्वाइंट हैं. ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से जो भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, वो अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर फिनिश करेगी. वहीं, ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका 2 मैचों में लगातार 2 जीत के साथ पहले नंबर पर है. अब साउथ अफ्रीका का मैच जिम्बाब्वे से होना है, जबकि भारत का वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा. भारत-वेस्टइंडीज मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

सेमीफाइनल में भारत की किससे होगी जंग?

अगर भारतीय टीम (Team India) 1 मार्च को वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो वो अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर फिनिश करेगी. साउथ अफ्रीका की टीम का अगला मैच जिम्बाब्वे से है, जिसमें वो आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं. हालांकि अगर कोई बड़ा उलटफेर होता है और साउथ अफ्रीका हार जाती है, तो भी वह ग्रुप-1 में पहले नंबर पर ही रहेगी. इसका मतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज मैच में जीतने वाली टीम दूसरे नंबर पर फिनिश करेगी. अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में पहले नंबर पर है.

कैसे तय होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले?

सुपर-8 के दोनों ग्रुप में टॉप-2 पर पहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं. पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप-1 की पहले नंबर वाली टीम का दूसरे ग्रुप की दूसरे नंबर वाली टीम से होता है. वहीं, ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम का मुकाबला पहले ग्रुप की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा. इसके हिसाब से सेमीफाइनल का पहला मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड या पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और भारत या वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Vehicle Registration Rules: 16 अप्रैल तक यूपी नंबर गाड़ी वाले बनवाएं ये रजिस्ट्रेशन प्लेट, वरना PUC कैंसिल

UP vehicle registration rules 2026: यदि आप भी यूपी नंबर गाड़ी चलाते हैं तो अब…

Last Updated: April 10, 2026 13:29:59 IST

अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए तारीख, महत्व और सही विधि वरना रह जाएंगे अधूरे फल

Tulsi Puja on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:46 IST

कौन हैं Yashwant Varma? कैश कांड में घिरे थे ‘जस्टिस साहब’, पद से अचानक देना पड़ा इस्तीफा

Who is Justice Yashwant: जस्टिस यशवंत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:09 IST

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…

Last Updated: April 10, 2026 13:00:19 IST

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…

Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST