T20 World Cup: भारतीय टीम को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए किसी भी हालत में वेस्टइंडीज को हराना होगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो उसका मुकाबला किस टीम से होगा?
अगर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, तो किससे होगा मुकाबला?
T20 World Cup Semi Finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. अभी तक सिर्फ 2 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. इसमें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम शामिल है. ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि दूसरे स्पॉट के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर है. 1 मार्च को भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरी टीम बाहर हो जाएगी. वहीं, सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब दूसरे स्पॉट के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है. न्यूजीलैंड ने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं और उनके खाते में 3 प्वाइंट हैं.
वहीं, पाकिस्तान के खाते में 1 प्वाइंट हैं, लेकिन उनके पास एक मैच बाकी है. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर सकती है. वहीं, भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए सिर्फ वेस्टइंडीज को किसी भी तरह हराना होगा. ऐसे में अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो उसका मुकाबला किस टीम से होगा. आइए जानते हैं…
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपने शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मैच जीतकर पहले नंबर पर फिनिश किया है. अब ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल की रेस है. अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाता है, तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. अगर पाकिस्तान जीत जाता है, तो फिर उसके खाते में न्यूजीलैंड के बराबर 3 प्वाइंट हो जाएंगे. ऐसे में नेट रन रेट से फैसला होगा. अगर पाकिस्तान श्रीलंका को 65 या उससे ज्यादा रनों से हरा देती है, तो फिर वह नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे निकल जाएगा.
हालांकि चाहे पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाए या फिर न्यूजीलैंड, वो इंग्लैंड से आगे नहीं निकल सकते हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खाते में 6 प्वाइंट हैं. ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से जो भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, वो अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर फिनिश करेगी. वहीं, ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका 2 मैचों में लगातार 2 जीत के साथ पहले नंबर पर है. अब साउथ अफ्रीका का मैच जिम्बाब्वे से होना है, जबकि भारत का वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा. भारत-वेस्टइंडीज मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
अगर भारतीय टीम (Team India) 1 मार्च को वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो वो अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर फिनिश करेगी. साउथ अफ्रीका की टीम का अगला मैच जिम्बाब्वे से है, जिसमें वो आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं. हालांकि अगर कोई बड़ा उलटफेर होता है और साउथ अफ्रीका हार जाती है, तो भी वह ग्रुप-1 में पहले नंबर पर ही रहेगी. इसका मतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज मैच में जीतने वाली टीम दूसरे नंबर पर फिनिश करेगी. अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में पहले नंबर पर है.
सुपर-8 के दोनों ग्रुप में टॉप-2 पर पहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं. पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप-1 की पहले नंबर वाली टीम का दूसरे ग्रुप की दूसरे नंबर वाली टीम से होता है. वहीं, ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम का मुकाबला पहले ग्रुप की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा. इसके हिसाब से सेमीफाइनल का पहला मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड या पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और भारत या वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा.
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…