Hindi News / Sports / England Vs Spain

FIFA Women's World Cup Final 2023: स्पेन ने रचा इतिहास, पहली बार जीता फीफा विश्व कप का खिताब

India News (इंडिया न्यूज़),ESP vs ENG FIFA Women’s World Cup Final 2023:  महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब स्पेन ने 1-0 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),ESP vs ENG FIFA Women’s World Cup Final 2023:  महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब स्पेन ने 1-0 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी और अपने पहले ही फाइनल में उसने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी। हालांकि, यह इंग्लैंड का भी पहला ही विश्व कप फाइनल था।

फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बनी स्पेन

स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। यह स्पेन का इस टूर्नामेंट में पहला मेडल है और वह भी गोल्ड। वहीं, इंग्लैंड की टीम का भी यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले  2015 में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था।

‘क्रिकेटर ने न्यूड फोटो भेजी, कार में साथ सोने के लिए कहा’, लड़के से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी का छलका दर्द, किये कई चौंकाने वाले खुलासे

देश के पुरुष टीम की बराबरी की 

स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। स्पेन की पुरुष टीम ने भी एक ही बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। उसने 2010 में ऐसा किया था। उसके 13 साल बाद महिला टीम भी अब चैंपियन बन गई है।

यह भी पढ़ें-FIFA Women’s World Cup 2023: स्वीडन ने तीसरा स्थान किया हासिल , मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

Tags:

FIFAFootball Hindi Newsfootball news in hindiSports news in hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue