<

टूट गई अकड़, आ गया स्वाद! शेफाली वर्मा से पंगा लेना पड़ा भारी, पाक कप्तान फातिमा सना पर गिरी ICC की गाज

Fatima Sana vs Shafali Verma: महिला एशिया कप में भारत के हाथों शर्मनाक हार के बाद पाक कप्तान फातिमा सना को बड़ा झटका लगा है. शेफाली वर्मा को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाना पाकिस्तानी कप्तान पर भारी पड़ा है, ICC ने सख्त कदम उठाते हुए जुर्माना ठोक दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को एक और बड़ा झटका लगा है. कप्तान फ़ातिमा सना पर दुबई में भारत के खिलाफ़ महिला एशिया कप के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी (ICC) आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है.

क्या था मामला

दरअसल, भारत की पारी के दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को आउट करने के बाद फ़ातिमा ने अकड़ दिखाते हुए पवेलियन की तरफ इशारा किया था. जिसके बाद इस घटना का वीडियो काफी वायरल होने लगा, भारतीय फैंस पाकिस्तानी कप्तान की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई की मांग की. 

पाकिस्तान की कप्तान ने मानी अपनी गलती

इस मामले के बाद ऑन-फील्ड अंपायर निमाली परेरा और शतीरा जाकिर जेसी, तीसरी अंपायर रोकेया सुल्ताना और चौथे अंपायर रबाब अहसान ने यह शिकायत दर्ज की थी. और इस पुरे पाकिस्तान की कप्तान ने फ़ातिमा ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा तय की गई सजा को मान लिया है. जिसके बाद ICC ने फातिमा के मैच फीस का 10 प्रतिशत काट लिया है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है.

पिछले 24 महीनों में फ़ातिमा का दूसरा अपराध

यह पिछले 24 महीनों में फ़ातिमा का दूसरा अपराध था, जिससे उनके कुल डिमेरिट प्वाइंट की संख्या 2 हो गई है. (उन्हें पहला डिमेरिट प्वाइंट 6 अगस्त 2025 को आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में खेले गए T20 मैच में मिला था.

आपको बता दें कि ICC ने फ़ातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया है. यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों का इस्तेमाल करने से रोकता है जो खिलाड़ी का अपमान करते हों या उसे गुस्सा दिला सकते हों.

नियम क्या कहता है?

कम से कम आधिकारिक चेतावनी, और ज्यादा से ज्यादा 50% मैच फीस का जुर्माना और 1 या 2 डिमेरिट प्वाइंट. अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर 4 या उससे ज्यादा डिमेरिट प्वाइंट पा लेता है, तो वे डिमेरिट प्वाइंट ‘सस्पेंशन प्वाइंट’ में बदल जाते हैं और खिलाड़ी पर बैन (प्रतिबंध) लग जाता है. 2 सस्पेंशन प्वाइंट का मतलब 1 टेस्ट मैच या 2 वनडे (ODI) या 2 टी20 (T20I) मैचों का बैन होता है. खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर डिमेरिट प्वाइंट 24 महीने तक रहते हैं, जिसके बाद उन्हें हटा दिया जाता है.

मैच का हाल(India vs Pakistan Women Asia Cup 2026)

महिला एशिया कप 2026 के एकतरफ़ा मुक़ाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह हराया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय स्पिन अटैक के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई. पूरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवर में सिर्फ़ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका अब तक का सबसे कम स्कोर है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST