Delhi Building Collapse: दिल्ली के मोती बाग में सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है. सीएम रेखा गुप्ता ने इस मामले में एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
दिल्ली में गिरी बिल्डिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में रेखा गुप्ता सरकार ने आदेश जारी किया है कि उन सभी इमारतों को तुरंत सील किया जाए, जिनमें बिना मंजूरी के पांचवीं मंजिल बनी है. इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने इस मामले में अब तक एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं बिल्डिंग के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के कारण हुई मौतों पल दुख जाहिर किया. साथ ही जानकारी दी कि इस घटना के बाद MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं जिस बिल्डिंग में ये हादसा हुआ है, उसके मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
MCD Deputy Commissioner, Executive Engineer, Superintending Engineer, Assistant Engineer and Junior Engineer have been suspended with immediate effect following the tragic Satya Niketan incident.
The building owner has been arrested.
Immediate sealing of buildings with…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 7, 2026
जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन हादसे को गंभीरता से लेते हुए आसपास के PG और अन्य इमारतों की जांच के निर्देश दिए हैं. इसके बाद आस-पास के PG और इमारतों की बारीकी से जांच की जा रही है. नियमों का उल्लंघन मिलने पर उन इमारतों को सील किया जाएगा. सरकार ने साफ किया है कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
बता दें कि सत्य निकेतन कॉलोनी में हुआ हादसा 06 सितंबर 2026 को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट पर हुआ. इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था. वहीं सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनमें आसपास के लोग कह रहे हैं कि इस बिल्डिंग के लिए पहले भी कई बार नोटिस आ चुका है. इसके बावजूद भी यहां पीजी चल रहा था. आरोप है कि बिना सुरक्षा मानकों का ध्यान रखे पिलर और दीवारों से छेड़छाड़ की जा रही थी. इसके कारण बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई.
दिल्ली पुलिस के साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता और दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है. मोती बाग स्थित सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. वहीं आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे के बाद अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं. इनमें कई छात्र भी शामिल हैं.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…