Hindi News / Sports / Former Cricketer Rameez Raja Elected Unopposed As The President Of Pbc

पूर्व Cricketer Rameez Raja को चुना गया निर्विरोध पीबीसी का अध्यक्ष

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राज को निर्विरोध पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया। वह तीन साल तक पीसीबी के अध्यक्ष पद पर रहेंगे। इससे पहले, उन्होंने 2003 से 2004 तक पीसीबी के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया था। वह इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राज को निर्विरोध पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया। वह तीन साल तक पीसीबी के अध्यक्ष पद पर रहेंगे। इससे पहले, उन्होंने 2003 से 2004 तक पीसीबी के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया था। वह इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह 36वां कार्यकाल होगा जबकि यह पद संभालने वाले रमीज राजा 30वें व्यक्ति हैं। इसके अलावा वह एजाज बट, जावेद बुर्की और अब्दुल हफीज कारदार के बाद चौथे क्रिकेटर हैं जो पीसीबी के अध्यक्ष बने हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रमीज ने सक्रिय रूप से खिलाड़ियों और पीसीबी अधिकारियों के साथ बैठक की। यह भी समझा जाता है कि पाकिस्तान की आगामी टी-20 विश्व कप टीम के चयन में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी थी।

Pakistan टीम ने चलते मैच के दौरान तोड़ा रोजा, फिर जीता मैच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है VIDEO

रमीज राजा थे पाकिस्तानी पीएम इमरान की पहली पंसद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पीसीबी के संरक्षक इमरान खान की रमीज हमेशा इमरान की पहली पसंद थे। क्योंकि यह पहले ही पता चल गया था कि एहसान मनी अपना कार्यकाल जारी नहीं रखेंगे। प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नामित चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश शेख अजमत सईद ने उस प्रक्रिया का निरीक्षण किया जिसके परिणामस्वरूप रमीज को आधिकारिक रूप से पीसीबी का अध्यक्ष बनाया गया।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue