<

15 साल की उम्र में डेब्यू, फिर दूसरे धर्म की लड़की से शादी… पढ़ें पूर्व क्रिकेटर सबा करीम की रोमांचक Love Story

Saba Karim Love Story: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने खुद से दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी. इसके लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. पढ़ें सबा करीम की दिलचस्प लव स्टोरी...

Saba Karim Love Story: विश्व क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों की लव स्टोरी अक्सर चर्चा में रहती है. कई खिलाड़ियों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और रोमांचक होती है. ऐसे ही एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका करियर और प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है. हम बात कर रहे हैं, भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम (Saba Karim) की, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में अपना क्रिकेट डेब्यू कर लिया था. सबा करीम का जन्म बिहार के पटना में हुआ था. उन्होंने युवा उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया, जिसके बाद सिर्फ 21 साल की उम्र में शादी भी कर ली.

सबा करीम ने अपने से दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी, जिसके साथ वह सालों से खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं. उस दौर में दूसरे धर्म में शादी करना काफी मुश्किल चुनौती होती थी, क्योंकि समाज के अलावा खुद के परिवार को मनाना पड़ता था.

सबा करीम की लव स्टोरी

पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने हिंदू लड़की रश्मि रॉय से शादी की है. उन दोनों की पहली मुलाकात 1987 में दिल्ली में हुई थी. पहले वे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन उनकी सामने धर्म की दीवार खड़ी थी. इसके अलावा उनके में अंतर था. रश्मि सबा करीम से 2 साल बड़ी थी. हालांकि उन्होंने एक-दूसरे से शादी करने का ठान लिया था. कई चुनौतियों का सामना करते हुए आखिरकार उन दोनों ने अपने परिवारों को राजी कर लिया. इसके बाद सबा करीम और रश्मि रॉय ने साल 1989 में शादी कर ली. सबा और रश्मि का एक बेटा भी है, जिसका नाम फिदेल सबा करीम है।

सबा करीम का इंटरनेशनल करियर

सबा करीम ने सिर्फ 15 साल की उम्र में क्रिकेट डेब्यू किया था. 1982 में करीम ने बिहार के लिए अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था, जिसके बाद उन्होंने बंगाल के लिए भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेला. सबा करीम ने शादी के कुछ ही सालों बाद अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. सबा करीम मे साल 1997 में साउथ अफ्रीका के अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. अपने वनडे डेब्यू मैच में सबा करीम ने 55 रनों की पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर रहा. उन्होंने अपने करियर में कुल 34 वनडे मैच खेले, जिनमें 27 पारियों में 15.73 की औसत से 362 रन बनाए. उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2000 के एशिया कप के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी आंखों मं चोट लग गई थी. यह उनके करियर के छोटा होने का बड़ा कारण रहा. साल 2001 में सबा करीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST