<

वैभव सूर्यवंशी से लेकर आयुष म्हात्रे तक… अंडर-19 वर्ल्ड कप में तबाही मचाएंगे भारत के ये 5 युवा ‘धुरंधर’, जानें उनकी खासियत

ICC U19 ODI WC: भारत की अंडर-19 टीम 15 जनवरी से विश्व कप अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना छठा खिताब जीतने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस टूर्नामेंट में भारत को विश्व विजेता बना सकते हैं. जानें कौन हैं वे 5 युवा धुरंधर...

ICC U19 ODI WC: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी (गुरुवार) से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और अमेरिका (USA) के बीच खेला जाएगा, जो दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी 2 अफ्रीकी देश जिंबाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं. भारतीय अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिन्होंने अभी तक कुल 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. इस बार भी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारतीय टीम में आक्रामक बल्लेबाजी से लेकर पारी को संभालकर बढ़ाने वाले हर तरह के खिलाड़ी मौजूद हैं, जो भारत को एक बार फिर विश्व विजेता बना सकते हैं. इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अकेले के दम पर पूरे मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के उन 5 धुरंधरों के बारे में, जो भारत के लिए मैच विनर रहे हैं. जानें उन खिलाड़ियों की खासियत…

वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है, जो पिछले 2 सालों से रनों की बरसात कर रहे हैं. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते हैं और शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. वैभव सूर्यवंशी जिस भी टूर्नामेंट में खेलते हैं, वहां पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी दुश्मन टीम के गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. वैभव सूर्यवंशी IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. इसके अलावा भारत के लिए युवा वनडे में सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 95 गेंदों पर 9 चौकों और 14 छक्कों लगाए थे. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी (लिस्ट-ए) में वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. आयुष म्हात्रे संयम से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, जो समय आने पर रिस्क लेकर बड़े शॉट खेलते हैं. उनकी बल्लेबाजी से टीम को स्थिरता मिलती है, जिससे दूसरे खिलाड़ियों को मैदान पर ज्यादा समय मिलता है. वह टीम की पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. आयुष म्हात्रे ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 181 रनों की पारी खेलकर 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया था. रणजी ट्रॉफी में आयुष म्हात्रे ने शतक लगाया है. वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. इस बड़े टूर्नामेंट में कप्तान आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन काफी अहम होगा.

अभिज्ञान कुंडू

अभिज्ञान कुंडू भारतीय अंडर-19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो बल्लेबाजी के साथ ही विकेट के पीछे से खेल बदल सकते हैं. अगर भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज जल्दी अपना विकेट गंवा देते हैं, जो अभिज्ञान कुंडू टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू अंडर-19 एशिया कप के दौरान युवा वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 121 गेंदों पर 209 रनों की पारी खेली थी. 

एरॉन जॉर्ज

एरॉन जॉर्ज अंडर-19 टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मिडिल ऑर्डर में जरूरत के अनुसार तेज और धीमी गति से स्कोर को बढ़ा सकते हैं. जॉर्ज ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था. वह तीसरे नंबर पर भारत की युवा टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में 118 रनों की बड़ी पारी खेली थी. एरॉन जॉर्ज ने अभी तक कुल 7 यूथ वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 61.83 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए हैं. इस दौरान जॉर्ज के बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.

कनिष्क चौहान

वनडे मुकाबले में जीत-हार का फैसला लगभग 11 से 40 ओवरों के बीच में होता है, जब बल्लेबाज जोखिम लेकर खेलना चाहते हैं. इस फेज में डॉट गेंदें डालकर बल्लेबाजों को परेशान करके दबाव बनाने की कला कनिष्क चौहान के पास है. कनिष्क चौहान की ऑफ-स्पिन गेंदबाजी दुश्मन टीम के बल्लेबाजों को परेशान करके अपना विकेट फेंकने पर मजबूर कर देती है. अगर पिच थोड़ी सूखी या धीमी हो, तो उनकी गेंदबाजी और भी घातक हो जाती है. साथ ही वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी करते हैं, जिससे टीम को एक्स्ट्रा रन मिल जाते हैं. कनिष्क चौहान गेंद के साथ-साथ बल्ले से अच्छा योगदान देते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST