<

भारतीय लड़की के प्यार में ‘पागल’ हुआ PAK क्रिकेटर, तो 3 बेटियों की मां को दे डाला तलाक; पढ़ें रोमांचक लव स्टोरी

Zaheer Abbas Love Story: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास ने भारतीय लड़की से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था. उस समय वह 3 बेटियों के पिता भी थे. इसके बावजूद उन्होंने भारतीय लड़की के लिए पहली पत्नी को छोड़ दिया.

Zaheer Abbas Love Story: पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में अक्सर ऐसा हुआ है, जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय मूल की लड़की से शादी की. इनमें पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जहीर अब्बास भी शामिल हैं. जहीर ने भारत के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर कई बेहतरीन पारियां खेलीं और एक भारतीय लड़की का दिल भी चुरा लिया. जहीर अब्बास खुद उस लड़की के पीछे इतने दीवाने हो गए कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया. जहीर अब्बास पहले से शादीशुदा थे और पहली पत्नी से उनकी 3 बेटियां भी थीं. जहीर अब्बास के भारतीय लड़की के प्यार में गिरने की कहानी काफी रोमांचक है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास ने भारत की रहने वाली रीता लूथरा ((Rita Luthra) से शादी रचाई. हालांकि उनकी मुलाकात भारत में नहीं हुई थी. पहली बार 1980 के दशक में इंग्लैंड में उन दोनों की मुलाकात हुई थी. उस दौरान जहीर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. वह ग्लूस्टरशर की टीम का हिस्सा थे, जबकि रीता लूथरा वहीं पर टेरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं. जानें कैसे शुरू हुई जहीर और रीता की लव स्टोरी…

कैसे शुरू हुई जहीर-रीता का लव स्टोरी?

जहीर अब्बास ने रीता लूथरा से पहली मुलाकात में अपने दिल खो दिया. उन्हें पहली नजर में ही रीता लूथरा से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार वाले एक दूसरे को पहले से जानते थे. जहीर अब्बास के पिता और रीता लूथरा के पिता दोस्त थे. रीता का परिवार पहले पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहता था, लेकिन भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद रीता का परिवार हिंदुस्तान में आ गया था.  ऐसे में जब रीता और जहीर की मुलाकात हुई और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ, तो दोनों के परिवार वालों ने आसानी से रिश्ते को मंजूरी दे दी.

जहीर ने पहली पत्नी को दिया तलाक

रीता लूथरा से मिलने से पहले जहीर अब्बास की शादी हुई थी. वो तीन बेटियों के पिता भी थे, लेकिन रीता लूथरा से शादी करने के लिए जहीर ने अपनी पहली पत्नी नसरीन को तलाक दे दिया. फिर रीता ने अपना धर्म बदल लिया और जहीर से शादी कर ली. रीता इस्लाम अपनाने के बाद समीना बन गईं. साल 1988 में जहीर अब्बास ने रीता (समीना) से निकाह कर लिया. जहीर और समीना कराची में रहते हैं. समीना अब्बास एक सफल बिजनेसवुमन हैं, जो इंटीरियर डिजाइनिंग का करोड़ों का बिजनेस चलाती हैं. उन दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम सोनल है. फिलहाल पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जहीर अपनी पत्नी रीता के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

जहीर अब्बास का करियर

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास ने 78 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 5,062 रन बनाए. इसमें 12 शतक शामिल हैं. इसके अलावा वनडे में जहीर ने 62 मुकाबले खेले, जिनमें 7 शतक के साथ 2,572 रन बनाए. जहीर पाकिस्तान के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट में पहली बार 4,000 और 5,000 रन बनाने का कारनामा किया था. जहीर अब्बास पाकिस्तान के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में 3 पारियों में लगातार 3 शतक जमाने का कारनामा भी किया है. उन्होंने साल 1982-83 में भारत के खिलाफ खेले गए लगातार 3 वनडे मैच में 3 शतक लगाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST

KGMU धर्मांतरण कांड में 13 डॉक्टरों समेत 25 लोगों के नाम, STF रिपोर्ट में गंभीर आरोप; फिर FIR क्यों नहीं?

KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…

Last Updated: November 4, 2026 10:27:10 IST

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी के भाव में भारी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

Silver Rate Today 4 November 2026: 4 नवंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: November 4, 2026 10:26:07 IST

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST

Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…

Last Updated: November 4, 2026 10:08:24 IST