<
Categories: जॉब

CCRAS Result 2025 Date: सीसीआरएएस आंसर की ccras.nic.in पर जारी, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

CCRAS Result 2025 Date: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. साथ ही जल्द इसका रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है.

CCRAS Result 2025 Date: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) ने ग्रुप A, B और C पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र सेट जारी कर दिया है. इसके साथ ही रिजल्ट भी जल्द जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाज़ा लगा सकते हैं. फाइनल रिज़ल्ट से पहले यह चरण उम्मीदवारों के लिए काफी अहम माना जाता है.

कब और कैसे देखें CCRAS आंसर की

CCRAS की प्रोविजनल आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल ccras.nic.in पर लॉगिन करना होगा. आंसर की संबंधित विषय के अनुसार उपलब्ध कराई गई है, ताकि उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र से सही मिलान कर सकें. इस प्रक्रिया से न सिर्फ़ पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि उम्मीदवारों को अपनी परफॉर्मेंस समझने का मौका भी मिलता है.

आपत्ति दर्ज करने की तारीखें और समयसीमा

अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उसके लिए एक सीमित समय तय किया गया है.
आपत्ति दर्ज करने की विंडो 19 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे खुलेगी और 21 जनवरी 2026, रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी. इस तय समय के बाहर भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. CCRAS ने साफ़ कर दिया है कि सिर्फ़ ऑनलाइन माध्यम से सबमिट की गई आपत्तियों को ही स्वीकार किया जाएगा. ईमेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से दी गई आपत्तियां स्वतः अस्वीकृत कर दी जाएंगी.

आपत्ति के लिए फीस और ज़रूरी दस्तावेज़

हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 300 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा. इसके साथ, मजबूत और वैध सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है. बिना फीस या बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियां अपने आप खारिज कर दी जाएंगी. अगर विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद यह पाया जाता है कि आपत्ति सही है, तो उस प्रश्न के लिए जमा की गई फीस उम्मीदवार को वापस कर दी जाएगी. वहीं, अगर आपत्ति गलत पाई जाती है, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

परीक्षा से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CCRAS ग्रुप A, B और C पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, विज्ञापन और नोटिफिकेशन CCRAS की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

आंसर की देखने और आपत्ति दर्ज करने के स्टेप्स

ccras.nic.in पर जाएं.
प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्टर्ड ID और पासवर्ड से लॉगिन करें.
विषय चुनें और आंसर की देखें.
जरूरत हो तो डाउनलोड करें.
आपत्ति के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…

Last Updated: November 4, 2026 12:17:47 IST

Caught In CCTV: फोन पर बात करने में था मग्न, अचानक तीसरी मंजिल से गिरा युवक; CCTV Video देख उड़ जाएंगे होश

Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…

Last Updated: November 4, 2026 11:49:33 IST

Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को…

Last Updated: November 4, 2026 11:31:02 IST

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST

KGMU धर्मांतरण कांड में 13 डॉक्टरों समेत 25 लोगों के नाम, STF रिपोर्ट में गंभीर आरोप; फिर FIR क्यों नहीं?

KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…

Last Updated: November 4, 2026 10:27:10 IST