<
Categories: मनोरंजन

‘DDLJ’ को ‘ना’ कहने वाले इस एक्टर की एक गलती ने बना दिया शाहरुख को सुपरस्टार, जानिए कौन था वो

Dilwale Dilhaniya Le Jayenge: बॉलीवुड की दुनिया में रोमांस की परिभाषा बदलने वाली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' ने इतिहास रच दिया था. लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म में शाहरुख नहीं थे निर्माताओं की पहली पसंद. तो जानिए आखिर कौन था वो एक्टर.

DDLJ Facts: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ जाती हैं. एक ऐसी ही फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’. इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख और काजोल मुख्य भूमिका में थे. ये फिल्म आज भी आइकॉनिक लव स्टोरी में से एक मानी जाती है. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी तलहका मचा दिया था. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि अगर इस फिल्म में कोई और अभिनेता होता तो कैसा होता? ये बात सिर्फ शायद में नहीं है, बल्कि सत्य है. ‘डीडीएलजे’ फिल्म के लिए मेकर्स ने शाहरुख खान की जगह दूसरे एक्टर को चुना था. हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

कौन था वो एक्टर ?

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान ने राज मल्होत्रा ​​की भूमिका निभाई थी. लेकिन आपको बता दें कि इस भूमिका के लिए पहले सैफ अली खान पर विचार किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्माता वाईआरएफ ने पहले सोचा था कि सैफ अली खान राज के किरदार के लिए एकदम सही रहेंगे. कहा जाता है कि आदित्य चोपड़ा ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन समय की कमी और कुछ समस्या के कारण सैफ ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. फिर बाद में,  शाहरुख खान को ही राज की भूमिका निभाने के लिए चुना गया. हालांकि कहा जा सकता है कि सैफ अली खान द्वारा ‘DDLJ’ को ठुकराना उनके करियर की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी.

हॉलीवुड अभिनेता को भी ऑफर हुई थी फिल्म

आपको बता दें कि ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के लिए सिर्फ सैफ अली खान ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को भी राज मल्होत्रा ​​की भूमिका के लिए चुना गया था. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि आदित्य चोपड़ा हॉलीवुड के इस एक्टर को लेना चाहते थे, जिससे वो फिल्म को एक इंडो-अमेरिकन टच देना चाहते थे. हालांकि बाद में ये विचार खारिज हो गया था.

एक नजर दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म पर

फिल्म DDLJ का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. इस फिल्म ने रोमांस को नई दिशा दी और इसके बाद आने वाली फिल्मों का अंदाज बदल गया. शाहरुख खान और काजोल द्वारा निभाया गया एक-एक सीन लोगों की जहन में बस गया. सरसों के खेत वाला सीन और ट्रेन पकड़ने के लिए काजोल का भागना बहुत चर्चित हुआ था. इस फिल्म के गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘मेंहदी लगा के रखना’ आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं. इस फिलम ने बॉक्स ऑफिस पर उस दौर में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये कमाए थे. जो आज के हिसाब से एक रिकॉर्ड है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST

Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…

Last Updated: November 4, 2026 10:08:24 IST

Gold Price 4 November 2026: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 4 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 4, 2026 09:57:05 IST

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST