<

टी20 क्रिकेट: कैसे बना सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट, कैसे हुई शुरुआत, किसने खेला था पहला मैच, जानिए सबकुछ

टी20 क्रिकेट की शुरुआत एक छोटे प्रयोग के रूप में हुई थी, लेकिन आज यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट फॉर्मेट बन चुका है.

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट की शुरुआत एक छोटे से प्रयोग के रूप में हुई थी, लेकिन आज यह दुनिया भर में क्रिकेट का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट बन चुका है. इसने न सिर्फ मैच का समय कम किया, बल्कि क्रिकेट को देखने और खेलने का तरीका भी पूरी तरह बदल दिया है. आज हम जानेंगे कि टी20 क्रिकेट की शुरुआत आखिर कैसे हुई और इसे क्यों इतना पसंद किया जाने लगा. आज टी20 क्रिकेट वनडे और टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा खेला जा रहा है.

2000 के आसपास इंग्लैंड में क्रिकेट को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम होने लगी थी. लंबे मैचों से दर्शक ऊब रहे थे, खासकर युवा फैंस. इसी वजह से साल 2003 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 20 ओवर का नया फॉर्मेट शुरू किया. शुरुआत में कई लोगों को यह पसंद नहीं आया, लेकिन स्टेडियम में बढ़ती भीड़ ने साबित कर दिया कि यह फैसला सही था. धीरे-धीरे यह फॉर्मेट इंग्लैंड से बाहर निकला और पूरी दुनिया में फैल गया.

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल

साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट इतना बड़ा बन जाएगा. इसे देखने के लिए कई लोग आए थे और आईसीसी को लगा कि अगर हम इसे बड़े पैमानी पर भी आयजोति करें तो दर्शकों को यह काफी पसंद आएगा.

2007 ने बदल दी तस्वीर

टी20 क्रिकेट को असली पहचान साल 2007 में मिली, जब पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया. इसमें भारत की युवा टीम ने सभी को चौंकाते हुए खिताब जीत लिया. युवराज सिंह के लगातार छह छक्के और पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक फाइनल ने टी20 को हर घर तक पहुंचा दिया. बस तभी से टी20 गेम लोगों का पसंदीदी फॉर्मेट बन गया. टी20 वर्ल्ड कप के बाद दुनिया भर में लीग क्रिकेट शुरू हो गया. साल 2008 में आईपीएल आया और क्रिकेट पूरी तरह बदल गया.

टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीमें:

2007 – भारत
2009 – पाकिस्तान
2010 – इंग्लैंड
2012 – वेस्टइंडीज
2014 – श्रीलंका
2016 – वेस्टइंडीज
2021 – ऑस्ट्रेलिया
2022 – इंग्लैंड
2024 – भारत
2026- 7 फरवरी से खेला जाएगा

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST