<

ICC T20 World Cup 2026: किन 6 टीमों ने सुरक्षा के नाम पर ICC टूर्नामेंट खेलने से किया इन्कार, यहां देखें- पूरी लिस्ट

ICC T20 WC 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत में खेलने से इन्कार कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक किन टीमों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर आईसीसी टूर्नामेंट नहीं खेला है.

ICC Tournaments: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इन्कार कर दिए हैं. ये पूरा मामला मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर निकालने के बाद शुरू हुआ है. मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश लगातार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच भारत में खेलने से इन्कार कर रहा है. अब आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मांग को खारिज कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम ने खेलने से इन्कार कर दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण ICC टूर्नामेंट में किसी जगह पर खेलने से मना किया है.

1996 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने खेलने से किया था इन्कार

1996 का वर्ल्ड कप भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने मिलकर होस्ट किया था. हालांकि, उस समय श्रीलंका में गृह युद्ध चल रहा था. टूर्नामेंट शुरू होने से दो हफ्ते पहल  कोलंबो में एक कार बम धमाका हुआ. इससे टीमें डर गईं. नतीजतन, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में खेलने से मना कर दिया, भले ही भारत-पाकिस्तान की एक संयुक्त टीम ने यह दिखाने के लिए कोलंबो में एक फ्रेंडली मैच खेला कि सब कुछ सुरक्षित है. लेकिन टीमें आश्वस्त नहीं हुईं.

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच छोड़ दिए, जिससे श्रीलंका को क्वार्टर-फाइनल में वॉकओवर मिल गया. इसके बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीता और आज तक अपना पहला और एकमात्र वर्ल्ड कप खिताब हासिल किया.

ड्रिंक्स के लिए बाहर निकला बैटर, फील्डर ने फेंकी गेंद, स्टंप्स पर जा लगी, अंपायर ने दे दिया आउट

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने नहीं खेला 2003 का वर्ल्ड कप

अफ्रीका में पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2003 में हुआ था. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या होस्ट थे. हालांकि, इंग्लैंड की टीम ने जिम्बाब्वे में खेलने से मना कर दिया. तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे की सरकार को मान्यता देने से मना कर दिया था. नतीजतन, इंग्लैंड की टीम जिम्बाब्वे नहीं गई और अपने पॉइंट्स छोड़ दिए. इसी तरह, कुछ महीने पहले मोम्बासा में बम धमाकों के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण न्यूजीलैंड ने केन्या में खेलने से मना कर दिया. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अनुरोध किया कि उनके मैच दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए जाएं, लेकिन ICC सहमत नहीं हुआ. केन्या टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचा.

जिम्बाब्वे ने नहीं खेला 2009 का T20 वर्ल्ड कप

2009 में इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था. हालांकि, तब तक ब्रिटेन और जिम्बाब्वे के बीच संबंध बेहतर नहीं हुए थे. इससे यह सवाल उठा कि जिम्बाब्वे की टीम कैसे हिस्सा लेगी. जुलाई 2008 में ICC और जिम्बाब्वे के बीच एक समझौता हुआ कि टीम टूर्नामेंट से हट जाएगी. उन्हें न खेलने के बावजूद भी पेमेंट मिलेगा. जिम्बाब्वे ने कहा कि वे माहौल खराब नहीं करना चाहते. स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी जगह बना ली.

2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रे्लिया ने नाम लिया वापस

ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं खेलने का फैसला किया. इससे पहले उसने अक्टूबर 2015 में बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने से इनकार किया था. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जगह आयरलैंड की टीम खेली.

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान में नहीं खेली भारतीय टीम

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रूप में 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की. भारत के साथ उसके रिश्ते तनावभरे हैं. साथ ही भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया. बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि उसकी टीम पाकिस्तान में नहीं खेलेगी. तब हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया. इसके तहत जब भी दोनों देश मेजबान होंगे तब वे एक दूसरे के यहां नहीं खेलेंगे. 2027 तक यह मॉडल रहने वाला है. ऐसे में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच दुबई में खेले. 

FAQ Explainer: कितने फॉर्मेट का होता है क्रिकेट, क्या-क्या है इसके नियम? यहां जानें- इस खेल से जुड़ी एक-एक जानकारी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST