<

IND vs SA: 1 ओवर में 7 वाइड बॉल… अर्शदीप सिंह ने T20I में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भड़के गौतम गंभीर

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 1 ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी. उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन को देखकर गौतम गंभीर आगबबूला हो गए. देखें गौतम गंभीर का रिएक्शन...

Gautam Gambhir Angry Reaction On Arshdeep Singh: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम को 51 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी का प्रदर्शन खराब रहा. इसी मुकाबले के दौरान भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो कोई गेंदबाज कभी नहीं बनाना चाहेगा. अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान 11वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए.

इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 1-2 नहीं, बल्कि 7 वाइड गेंदें फेंकी, जिसके चलते उन्होंने एक ही ओवर में 13 गेंदें डालीं. इसकी वजह से भारतीय टीम के हेड कोट गौतम गंभीर उन पर भड़क गए. अर्शदीप के इस बेहद खराब प्रदर्शन से गौतम गंभीर बेहद गुस्से में नजर आए. इस दौरान उनका रिएक्शन सामने आया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

13 गेंदों का 1 ओवर

11वें ओवर में अर्शदीप सिंह की पहली ही गेंद पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने छक्का लगा दिया. इसके चलते अर्शदीप दबाव में आ गए और उन्होंने दो वाइड गेंदें फेंकीं. इसके बाद डी कॉक के रिवर्स लैप शॉट चूकने पर अर्शदीप ने एक डॉट बॉल डाली. फिर अर्शदीप 4 और वाइड गेंदें फेंक दीं, जिससे ओवर पूरा होने से पहले ही 6 वाइड बॉल हो गई. फिर अर्शदीप ने सिंह ने तीन गेंद सही फेंकी, जिसके बाद एक और वाइड डाल दिया. इससे यह ओवर 13 गेंदों का हो गया, जिसमें अर्शदीप ने 7 वाइड गेंद डाली. अर्शदीप के खराब प्रदर्शन से गौतम गंभीर काफी नजर आए. 

अर्शदीप ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

अर्शदीप ने अपने इस ओवर में 13 गेंदें फेंकी, जिसमें 7 वाइड शामिल रही. इसके चलते उन्होंने इस ओवर में 18 रन लुटाए. इसी के साथ अर्शदीप सिंह ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल (फुल मेंबर्स) मैच के दौरान 1 ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने के मामले में अफगानिस्तान के नवीन-उल-हक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले नवीन ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था. अब अर्शदीप सिंह भी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं. इसके अलावा इस मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज सिसांदा मगाला हैं, जिन्होंने साल 2021 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ एक ओवर में कुल 12 गेंदें फेंकी थीं.

दूसरे टी20 मैच में हारी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 51 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबर हो गई है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 214 रन का बड़ा टारगेट दिया. इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर पूरा खेलने से पहले ही 162 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से सिर्फ तिलक वर्मा क्रीज पर टिके और अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. वहीं, साउथ अफ्रीका की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस मुकाबले में 46 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की लगातार 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके लिए डी कॉक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST