<

गौतम गंभीर अचानक पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, कोच साहब ने फाइल की शिकायत, क्या है पूरा मामला?

Gautam Gambhir Arrived Delhi High Court: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा कदम उठाया है. हाल में एआई तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग के बीच उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कोर्ट से उन डीपफेक वीडियो और फर्जी डिजिटल को हटाने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है.

नई दिल्ली. एआई तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपनी छवि का गलत इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. मामला उन डीपफेक वीडियो और फर्जी डिजिटल कंटेंट से जुड़ा है, जिनमें उनकी पहचान का इस्तेमाल बिना अनुमति किया जा रहा है.
गौतम गंभीर ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम और चेहरे का उपयोग कर भ्रामक वीडियो बनाए जा रहे हैं. इन वीडियो के जरिए लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने अदालत से अपील की है कि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए जाएं.

याचिका में क्या कहा गया?

याचिका में यह भी कहा गया है कि जिन अकाउंट्स और प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस तरह का कंटेंट फैलाया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. गंभीर का मानना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं. हाल में ईरान-इजरायल युद्द के बीच भी सोशल मीडिया पर कई एआई वीडियो से लोगों तक फेक न्यूज पहुंचानी की भी कोशिश की गई.

कोर्ट क्या रुख अपनाएगी?

कोर्ट से उन्होंने यह भी मांग की है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए स्पष्ट गाइडलाइंस तय की जाएं, ताकि किसी भी व्यक्ति की पहचान का गलत इस्तेमाल न हो सके. यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के समय में डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग तेजी से बढ़ा है और कई बड़ी हस्तियां इसका शिकार हो चुकी हैं. गौतम गंभीर का यह कदम डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST