<

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर फिर किया ‘धमाका’, फैन्स पूछ रहे- भइया गर्दा कब उड़ाएंगे?

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए सॉन्ग के साथ जल्द ही फैन्स के सामने होंगे. इससे पहले उन्होंने सॉन्ग का पोस्टर शेयर किया है, जिसकी फैन्स तारीफ कर रहे हैं.

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह लगातार एक्टिर रहते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम सामने आने के बाद वह फिर से सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हो गए हैं. पिछले एक महीने के दौरान वह टीवी के रिएलिटी शोज में भाग ले रहे हैं. पिछले दिनों वह सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के फिनाले में भी नजर आए. इस दौरान उन्होंने सलमान खान, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ जमकर डांस भी किया. पवन सिंह बिग ब़ॉस 19 के फिनाले में कंटेंस्टेंट का हौसला भी बढ़ाते नजर आएं. एक बार पवन सिंह चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. 

अर्पणा मलिक भी नजर आएंगी सॉन्ग में

दरअसल, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का नया गाना ‘बेडरूम में राजा’ (Pawan Singh New Bhojpuri Song) का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है. यह पोस्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है. फैंन्स इसे जमकर वायरल कर रहे हैं. जारी पोस्टर में  पावर स्टार पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस-डांसर अर्पणा मलिक भी नजर आ रही हैं. इस सॉन्ग का नाम ‘बेडरूम में राजा’ है. वीडियो में पावर स्टार के साथ अर्पणा मलिक नजर आएंगी. 

पोस्टर पर यूजर्स कर रहे पॉजिटिव कमेंट्स

यहां पर बता दें कि अपने फैन्स के लिए भोजपुरी एक्टर पवन सिंह नया गाना लेकर आ रहे हैं. इससे पहले इस नए सॉन्ग का पोस्टर पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सॉन्ग ‘बेडरूम में राजा’ के पोस्टर ने पवन सिंह का गाना रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है. इससे पहले ‘धमाका’ सॉन्ग ने भी धमाल मचाया था. इस सॉन्ग के लिरिक्स और म्यूजिक फैन्स को खूब पसंद आए थे. पवन सिंह ने पोस्टर तो जारी किया है, लेकिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी नहीं दी है कि सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा. उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ लिखा है कि सॉन्ग जल्द आ रहा है. ऐसे में फैन्स की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. 

म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने

बताया जा रहा है कि ‘बेडरूम में राजा’ गाने के पोस्टर से ऐसा लग रहा है कि यह सॉन्ग रोमांटिक होगा. यह जानकारी सामने आ गई है कि यह सॉन्ग पवन और शिल्पी राज की आवाज में होका. इस सॉन्ग का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, जबकि गीत लिखा है रौशन सिंह विश्वास ने. गाने के यानी इस सॉन्ग के वीडियो डायरेक्टर भिभांशु तिवारी हैं और प्रोड्यूसर वंश सिंह हैं.  

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन सिंह की नई फिल्म ‘दानवीर’ है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में हो रही है. यह जानकारी खुद पवन सिंह इंस्टाग्राम पर साझा कर चुके हैं. फिल्म में समर सिंह भी है और इसके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या भी मूवी में हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST