<

Video: ‘मेरी इच्छा है कि एक दिन…’, धोनी के मैसेज पर गंभीर का आ गया जवाब, सुन क्रिकेट जगत में मच गई हलचल

Gautam Gambhir on Dhoni: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि गंभीर आपके चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती है. अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि मेरी इच्छा है कि एक दिन मैं उनके लिए बधाई संदेश लिखूं और धोनी डगआउट में बैठकर मुस्कुराए.

Gambhir on Dhoni: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो RevSportz के एक इवेंट का है. जब इस इवेंट में गौतम गंभीर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी के सोशल मीडिया मैसेज के बारे में पूछा गया. तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक दिन महेंद्र सिंह धोनी को कोच की भूमिका में देखना चाहूंगा.

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए गौतम गंभीर को एक मैसेज दिया था कि आपके चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती है.

गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया

गंभीर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि एक दिन ये भूमिकाएं बदल जाएं, यानी वह बधाई संदेश लिखें और धोनी डगआउट में बैठकर मुस्कुरा रहे हों. इस इवेंट के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि वर्ल्ड कप का फाइनल देखने आना उनकी अच्छी बात थी. मुझसे मुस्कुराने के लिए कहना भी उनकी अच्छी बात थी. मेरी इच्छा है कि एक दिन वह मेरी जगह पर हों और मैं उनके लिए वैसा ही संदेश लिखूं और उम्मीद है कि तब वह डगआउट से मुस्कुरा रहे होंगे.

धोनी-गंभीर के रिश्ते में आया बदलाव

गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते में बदलाव से फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जो किसी ताजा हवा के झोंके की तरह लग है. हालांकि इन दोनों के रिश्ते में कभी कोई मनमुटाव नहीं था. लेकिन 2024 में हेड कोच की ज़िम्मेदारी संभालने से पहले एक क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर गंभीर अक्सर धोनी की लोकप्रियता पर तंज कसते रहते थे. खासकर 2011 के वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने 97 रनों और महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप जितवाया था. जिसको लेकर गौतम गंभीर अक्सर कहते थे कि एक छक्के ने मैच नहीं जितवाया.

गंभीर को नहीं था कोचिंग का अनुभव

2024 से पहले गंभीर की ही तरह धोनी के पास भी कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है. भारतीय टीम के साथ उनका एकमात्र आधिकारिक काम 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक ‘शॉर्ट-टर्म मेंटर’ (अल्पकालिक मार्गदर्शक) के तौर पर था, जहां टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. हालांकि, क्रिकेट जगत में कई लोगों का मानना ​​है कि सीएसके से एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद वह आखिरकार इस फ्रेंचाइज़ी में मेंटर की भूमिका निभाएंगे.

गंभीर ने जितवाई 2 ट्रॉफियां

फिलहाल गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर बेहतरीन काम कर रहे हैं. वह एकमात्र ऐसे भारतीय कोच हैं, जिन्होंने 2 आईसीसी ट्रॉपियां जीती हैं. टेस्ट क्रिकेट में कुछ मुश्किलों के बावजूद अगर वह चाहें तो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद भी कोच बने रह सकते हैं. दूसरी ओर धोनी की बात करें तो वह आने वाला आईपीएल 2026 सीजन चेन्नई सुपर किंगर्स के लिए खेलेंगे, जिसकी शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगी.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…

Last Updated: April 6, 2026 22:26:16 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST