IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि SRH की कप्तानी के दावेदार कौन हैं?
IPL 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा SRH की कमान?
SRH Captaincy Race: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अभी तक अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं. फिलहाल वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पैट कमिंस IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि कमिंस टूर्नामेंट के दौरान टीम से कब जुड़ेंगे. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद को पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपनी होगी. बताया जा रहा है कि SRH की टीम मैनेजमेंट इस पर विचार कर रही है. कमिंस न होने पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी पैट कमिंस की जगह टीम की कमान संभाल सकते हैं.
वर्ल्ड चैंपियन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) SRH की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. ईशान किशन ने पिछले साल अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी. इस दौरान ईशान किशन ने अपनी कप्तानी से सभी को काफी प्रभावित किया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को टीम की कमान मिल सकती है.
भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी के बड़े दावेदार हैं. वह लंबे समय से हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. साल 2019 में हैदराबाद की टीम में शामिल होने के बाद अभिषेक शर्मा लगातार टीम से जुड़े हुए हैं. अभिषेक शर्मा ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी की है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अच्छा अनुभव भी हो गया है. अभिषेक शर्मा ने IPL में अभी तक 77 मैच खेले हैं, जिनमें 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 1,816 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं.
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी SRH की कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है. ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस की कप्तानी में खेल चुके हैं. साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की कमान भी संभाली है. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ट्रेविस हेड ने कुछ मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. ऐसे में शायद ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ट्रेविस हेड को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपेगी.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं. पहले दिन…
Delhi Protest: CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन से अकेले दिल्ली…
Kushinagar Crime: कुशीनगर में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि…
Bihar Crime News: बिहार के आरा में सुबह की शुरुआत होते ही इलाके में गोलियों…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…
Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…