<
Categories: बिहार

‘5 पुलिसवालों की मिलेंगी लाशें…’, नेपाली नंबर से मिली धमकी, फिर आधी रात को दिखा बिहार पुलिस का तांडव; दो गुड़ों की मौत

Bihar: इस मुठभेड़ में STF के बहादुर सिपाही श्री राम कुमार शहीद हो गए. उनकी शहादत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है.

Bihar: बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में दो बदमाशों को मार गिराया गया जबकि STF का एक बहादुर जवान शहीद हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

STF और क्रिमिनल्स के बीच जोरदार टक्कर

सोमवार रात करीब 2:30 बजे चकिया थाना इलाके के रामडीहा गांव में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और क्रिमिनल्स के बीच जोरदार टक्कर हुई. एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब पुलिस ने नेपाली नंबर से धमकी देने वाले क्रिमिनल्स को ट्रेस करके घेर लिया. क्रिमिनल्स की अंधाधुंध फायरिंग में STF के जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में, कुख्यात कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मौके पर ही मारे गए.

’15 पुलिसवालों की लाशें मिलेंगी’

मोतिहारी में एनकाउंटर से पहले, क्रिमिनल्स कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने सीधे चकिया थाने के एडिशनल स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को धमकी दी थी. नेपाली नंबर से कॉल करके क्रिमिनल्स ने कहा, “शहर अब हमारी गुंडागर्दी देखेगा.” उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगली खबर 10-15 पुलिसवालों की मौत होगी. इस कॉल को ट्रेस करते हुए, STF और लोकल पुलिस टीम ने उनकी लोकेशन रामडीहा में ढूंढी.

STF जवान शहीद

जैसे ही पुलिस और STF टीम ने अपराधियों को घेरा, अपराधियों ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी. खुद को घिरा देख अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस एनकाउंटर के दौरान STF जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान की शहादत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

फायरिंग में मारे गए दो अपराधी

जब अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया, तो पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए. दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत कई केस दर्ज थे. हालांकि, उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे. पुलिस को एनकाउंटर वाली जगह से कई आपत्तिजनक सामान और हथियार बरामद होने की उम्मीद है.

फरार अपराधियों का तलाश जारी

देखते हुए DIG और SP समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है. पूरे चकिया इलाके को छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान चला रही है. अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे आपराधिक नेटवर्क को खत्म कर देंगे. पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है. नेपाल से सटे होने के कारण अपराधी अक्सर अपराध करके नेपाल भाग जाते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म

Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…

Last Updated: October 10, 2026 17:39:23 IST

ना रोहित ना कोहली ये खिलाड़ी है टी20 में छक्कों का बादशाह कौन? नंबर सुन पकड़ लेंगे माथा

IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…

Last Updated: October 10, 2026 17:18:45 IST

Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक नए-नवेले जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों…

Last Updated: October 10, 2026 17:17:37 IST

बिना परमिशन के प्रोटेस्ट, क्या CJP पर चलेगा मुकदमा? जानें क्या कहता है कानून

CJP Protest: पुलिस के मुताबिक, ऑर्गनाइज़र से एप्लीकेशन 7 अक्टूबर को मिली थी, जबकि तय…

Last Updated: October 10, 2026 17:01:46 IST

Delhi Riots Case: ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, 12 सह-आरोपी बरी; अंकित शर्मा हत्याकांड में भी मिली थी उम्रकैद

Delhi Riots 2020: कुछ समय पहले दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की…

Last Updated: October 10, 2026 16:50:11 IST

Cjp Protest: ध्रुव राठी और दीपके को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

CJP Protest: CJP के तीनों लीडर्स को हिरासत में लेने के बाद, दिल्ली पुलिस उन्हें…

Last Updated: October 10, 2026 16:42:07 IST