<

पिता को खोने के बाद भी टीम इंडिया से जुड़े रिंकू सिंह, कोच गौतम गंभीर ने किया जज्बे को सलाम; बोले- टीम आपके साथ…

Gautam Gambhir On Rinku Singh: BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी तारीफ की.

Gautam Gambhir On Rinku Singh: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के जज्बे और साहस को सलाम किया है. उन्होंने टीम को मोटिवेशनल स्पीच देने के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) की जमकर तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया. इसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके चलते रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए घर वापस गए थे. रिंकू के वापस आने के बाद खबर आई कि रिंकू सिंह के पिता इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. यह खबर सुनते ही रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रिंकू सिंह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए घर लौट गए. फिर बाद में रिंकू सिंह वापस टीम इंडिया से जुड़ गए. रिंकू सिंह के इस फैसले की खूब तारीफ हुई. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक सभी लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया. अब कोच गौतम गंभीर ने उनके इस अटूट साहस और जज्बे की तारीफ की है.

‘पूरी टीम आपके साथ…’

1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच शुरू होने से पहले कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्पीच दी. इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ खड़ी है. गौतम गंभीर ने कहा, ‘रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.’

इस दौरान गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी पर दबाव आता है, तो उसे पॉजिटिव में लें. कोच गंभीर के इस स्पीच से भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जोश हाई हो गया. इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरी. इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई.

5 मार्च को सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. अब भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाएगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST