<
Categories: मनोरंजन

तेजस्वी प्रकाश और रवि किशन के इंटीमेट सीन्स ने उड़ाए फैंस के होश, वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ में एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देख भड़के यूजर्स

तेजस्वी प्रकाश ने वेब सीरीज 'साइको सैयां' से अपना ओटीटी डेब्यू किया है, जिसमें 24 साल बड़े एक्टर रवि किशन संग उनके इंटीमेट सीन्स ने खलबली मचा दी है. अपनी 'संस्कारी बहू' की इमेज तोड़ने पर फैंस हैरान है और सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा का नाम लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे है.

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 15’ की विजेता तेजस्वी प्रकाश  इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर जबरदस्त चर्चा में है.  तेजस्वी ने वेब सीरीज ‘साइको सैयां’  के जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रखा है, जिसमें उनके साथ दिग्गज अभिनेता और सांसद रवि किशन  मुख्य भूमिका में है.  सीरीज के रिलीज होते ही तेजस्वी और रवि किशन के बीच फिल्माए गए कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिन्हें देख फैंस काफी हैरान है.

24 साल बड़े एक्टर संग तेजस्वी का बोल्ड रोमांस

वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी अब तक की ‘आदर्श बहू’ वाली इमेज को पूरी तरह से तोड़ दिया है.  इस शो में वे अपने से उम्र में लगभग 24 साल बड़े अभिनेता रवि किशन के साथ बेहद रोमांटिक और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है.  तेजस्वी और रवि किशन के बीच की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.  यह पहली बार है जब तेजस्वी के फैंस उन्हें पर्दे पर इतने इंटीमेट सीन्स करते देख रहे है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ‘स्वरागिनी’ और ‘नागिन 6’ जैसे शोज में केवल संस्कारी और पारंपरिक भूमिकाएं ही निभाई थी.

फैंस का फूटा गुस्सा और करण कुंद्रा का जिक्र

तेजस्वी के इस नए अवतार को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है, जिनमें नाराजगी ज्यादा दिख रही है.  कई फैंस कमेंट कर रहे है कि उन्हें तेजस्वी का यह बोल्ड रूप बिल्कुल पसंद नहीं आया.  कुछ यूजर्स ने तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का जिक्र करते हुए लिखा, करण यह सब कैसे देख पाएंगे?  वहीं, कुछ लोगों ने रवि किशन को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सांसद जी को ऐसे सीन्स करना शोभा नहीं देता.  यूजर्स का मानना है कि तेजस्वी एक बेहतरीन एक्ट्रेस है और उन्हें अपनी इमेज खराब करने वाले ऐसे रोल नहीं करने चाहिए थे.

‘साइको सैयां’ वेब सीरीज के बारे में

आपको बता दें कि ‘साइको सैयां’ वेब सीरीज 25 फरवरी 2026 से Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो चुकी है.  इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और रवि किशन के अलावा सुरभि ज्योति भी अहम भूमिका में नजर आ रही है.  सीरीज की कहानी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और रोमांस के इर्द-गिर्द बुनी गई है.  जहां एक तरफ क्रिटिक्स तेजस्वी के अभिनय की तारीफ कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ उनके बोल्ड सीन्स ने विवाद खड़ा कर दिया है.  तेजस्वी ने इस शो के जरिए यह साफ कर दिया है कि वे अब चुनौतीपूर्ण और अलग तरह के किरदारों के लिए तैयार है.
Mansi Sharma

Recent Posts

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST