Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया कि सूर्यकुमार यादव ने उनका काम काफी आसान कर दिया है. उन्होंने कहा कि सूर्या मैदान पर खिलाड़ियों से अच्छे बातचीत करते हैं और माहौल को शांत रखते हैं. देखें उनका वीडियो...
गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ की.
Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने सख्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने उन्हें अपना फैन बना लिया है. टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ भारत के दूसरे मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप की जमकर तारीफ की. यूएसए के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर ने सूर्या की कप्तानी के बारे में बात की. गंभीर ने बताया कि टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव ने उनकी जिंदगी आसान बना दी है. स्टार स्पोर्ट्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में गौतम गंभीर ने मैदान पर और मैदान के बाहर टी20 इंटरनेशनल में टीम को आगे से लीड करने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव जिस तरह से माहौल को शांत रखते हैं और अच्छी तरह से घुलमिल जाते हैं, उससे उनकी जिंदगी आसान हो जाती है. नीचे देखें वीडियो…
गौतम गंभीर ने कहा कि सूर्या ने इस फॉर्मेट में मेरी ज़िंदगी बहुत आसान बना दी है. वह एक शानदार लीडर हैं. गंभीर ने कहा कि ऐसा इलसिए नहीं कि सूर्या किस तरह के बैटर हैं या फिर वे किस तरह के शॉट खेलते हैं. इन सभी बातों को एक तरफ रख सकते हैं, लेकिन मैदान पर सूर्या जो करते हैं, उससे वे जबरदस्त लीडर बनते हैं. वह जिस तरह से खिलाड़ियों से जुड़ते हैं, जिस तरह से वह उनसे बात करते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं. गंभीर ने कहा कि सूर्या मैदान पर रिलैक्श रहते हैं.
गौतम गंभीर ने आगे कहा कि एक कोच के तौर पर इससे आपको दूसरी चीजों के बारे में सोचने का मौका मिलता है. आपको पता होता है कि सूर्या माहौल को शांत रखेंगे, जो हर कोच का सपना होता है. हेड कोच गंभीर ने कहा कि उनके लिए प्लेयर सूर्यकुमार यादव को एक तरफ रखा जा सकता है, लेकिन लीडर सूर्या ने हर चीज में कमाल किया है. वह एक जबरदस्त लीडर हैं. उनके जैसे किसी व्यक्ति का टीम इंडिया को लीड करना बहुत अच्छी बात है, क्योंकि उनका दिल सही जगह पर है और वह सही फैसले लेते हैं. खासकर दबाव में वह अच्छे से डिसीजन लेते हैं.
साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई. इसके बाद से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. अब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है. वर्ल्ड के पहले मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिससे टीम को पहली जीत मिली.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…