<

गौतम गंभीर को हटाएगा मैनेजमेंट? बीसीसीआई ने दिया बयान, बोले- हर कोई एक्सपर्ट…

गौतम गंभीर को टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से हटाए जाने की अफवाहों पर BCCI ने बड़ा बयान दिया है। सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि गंभीर को पूरा समर्थन मिला है और उनका भविष्य टीम के प्रदर्शन से तय होगा.

Gautam Gambhir Sacking Rumours: टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को हटाए जाने की खबरों ने हाल के दिनों में क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट्स तक हर जगह उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन अब इन तमाम अफवाहों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  का बयान सामने आया है.
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि गंभीर को पद से हटाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन बोर्ड फैसले सिर्फ प्रदर्शन और आधिकारिक समीक्षा के आधार पर लेता है, न कि चर्चाओं या अफवाहों से. सैकिया ने कहा, “भारत 140 करोड़ लोगों का देश है और यहां हर कोई क्रिकेट एक्सपर्ट है.” उनका कहना था कि आलोचना और सुझाव अपनी जगह हैं, लेकिन कोचिंग या टीम मैनेजमेंट से जुड़े निर्णय चयन समिति और बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ही लिए जाते हैं.

बडे़ टूर्नामेंट पर केंद्रित है ध्यान

दरअसल, भारत के हालिया सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठने लगे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारने और कुछ अन्य मुकाबलों में कमजोर प्रदर्शन से आलोचकों को मौका मिला. पूर्व क्रिकेटरों ने भी खुले तौर पर राय रखी, जिससे अटकलों को और हवा मिली. हालांकि BCCI ने साफ कर दिया है कि गंभीर को पूरा समर्थन दिया जा रहा है और उनका कार्यकाल जारी रहेगा. बोर्ड फिलहाल टीम की तैयारियों और आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.

गंभीर का फैसला वर्ल्ड कप के बाद होगा

कुल मिलाकर यह मैसेज है कि  गौतम गंभीर की कुर्सी सुरक्षित है, और उनका भविष्य अफवाहों से नहीं, बल्कि मैदान पर टीम के प्रदर्शन से तय होगा. भारत को 7फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना है. जहां सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. भारत के ग्रुप मुकाबले काफी आसान टीमों से है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और कहां देखें? जानें टीवी और ऑनलाइन डिटेल्स

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:05 IST

Noida News: स्कूटी छूने की मामूली बात पर खूनी झड़प, बर्थडे पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Noida News: नोएडा के नयाबांस इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:00 IST

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:55 IST

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST