<

Noida News: स्कूटी छूने की मामूली बात पर खूनी झड़प, बर्थडे पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Noida News: नोएडा के नयाबांस इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई. वजह ये थी कि सड़क पर चलते समय स्कूटी सड़क पर गुजर रहे युवक के पैर में टच हो गई. इसके बाद विवाद हो गया.

Noida News: नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के नयाबांस में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, नया बांस गांव के पास एक पार्क में कुछ युवक बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक की स्कूटी एक के पैर में टच हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. 

मारपीट के दौरान 25 वर्षीय अमित के सिर में गंभीर चोट लग गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं, अमित का दोस्त शिवम भी इस झगड़े में घायल हुआ है. उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पैर से टकराई स्कूटी

पुलिस के मुताबिक, बीती रात अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद के साथ पार्क में मौजूद था. इसी दौरान जब सभी स्कूटी से वहां से जाने लगे तो स्कूटी एक युवक के पैर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क में ही एक साथी का जन्मदिन मना रहा था. स्कूटी टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट आई. वहीं शिवम भी सिर में घायल हो गया. दोनों को उनके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया. शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया.

आरोपियों को तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर थाना फेस-1 पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? दिवाली की तस्वीरों के बीच माही के फैसले पर टिकी फैंस की नजरें

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और कहां देखें? जानें टीवी और ऑनलाइन डिटेल्स

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:05 IST

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:55 IST

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST