Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के साथ ही दिए जाने वाले तोहफे भी चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि इस शादी में कैसी तैयारियां होने वाली हैं.
अनंत सिंह
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में शादी का भव्य समारोह होने जा रहा है. इस शादी को खास बनाने के लिए परिवार की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां शादी के आयोजन से नहीं बल्कि उन महंगे तोहफों से बटोर रही हैं, जो अनंत सिंह अपने परिवार के सदस्यों को देने वाले हैं.
कहा जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी SUV Land Rover Defender गिफ्ट करेंगे. वहीं छोटे बेटे अभिनव के लिए BMW कार तैयार की जा रही है. खास बात यह है कि इसी आयोजन के दौरान अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा.
शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है. वे अमेरिका में नौकरी करते हैं. शादी के मौके पर उन्हें अनंत सिंह की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर ( Land Rover Defender) गिफ्ट किए जाने की चर्चा है. डिफेंडर अपनी मजबूत बनावट, शानदार लुक और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है. इसमें 4×4 ड्राइव सिस्टम, आधुनिक तकनीक और लग्जरी इंटीरियर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
अनंत सिंह की ओर से सिर्फ दामाद के लिए ही खास तोहफा तैयार नहीं किया जा रहा है. उनके छोटे बेटे अभिनव को भी BMW कार देने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान ही अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा. इस तरह एक ही आयोजन में परिवार दो बड़े खुशियों के मौके मनाने जा रहा है.
इस शादी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को Thar गाड़ी इनाम में दी जाएगी. वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को बाइक मिलेगी.
शिवांगी सिंह की शादी को भव्य बनाने के लिए लदमा गांव में तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. वहीं, जयमाला के लिए 30 फीट ऊंचा स्टेज तैयार किया जाएगा. पंडाल को सजाने के लिए विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसकी सजावट और टेंट लगाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कारीगरों को सौंपी गई है. मेहमानों के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है.
Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…
Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…
Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…
Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…
Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…