Arshdeep Singh Throw: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को गेंद मार दी थी. इसके लिए ICC ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया है. अब इस पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है.
अर्शदीप सिंह-डेरिल मिचेल विवाद पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला बयान.
Gautam Gambhir On Arshdeep Singh Throw: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने आसानी से न्यूजीलैंड को हरा दिया, लेकिन इस मुकाबले में एक बवाल भी हुआ. भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फाइनल मुकाबले में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल की तरफ एक जोरदार थ्रो फेंका था, जो सीधा जाकर मिचेल को लगी थी. इसके बाद अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और अंपायर ने बीच बचाव किया था. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अर्शदीप सिंह पर जुर्माना भी लगाया है. अब इसी विवाद को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का चौंकाने वाला बयान सामने आया है.
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अर्शदीप सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि खिलाड़ी के लिए अपने देश को रिप्रजेंट करते समय एग्रेशन दिखाना नेचुरल है. गौतम गंभीर का कहना है कि अपने देश के लिए खेलते हुए एग्रेशन दिखाना लाजमी है. अगर आप गेंद को वापस भी फेंकते हैं, तो यह ठीक है. उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी गेंदबाज 2 छक्के नहीं खाना चाहता है.
ANI पॉडकास्ट पर बात करते हुए कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और डेरिल मिचेल के बीच हुई तीखी बहस पर बातचीत की. गंभीर ने कहा कि अगर आप बॉल वापस भी फेंकते हैं, तो यह पूरी तरह से ठीक है. कोई भी गेंदबाज 2 छक्के नहीं खाना चाहता है. गंभीर ने आगे कहा कि वे अपने खिलाड़ियों से इसी तरह का रिस्पॉन्स चाहते हैं. इतना ही नहीं, कोच गौतम गंभीर ने आगे कहा कि अगर अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को सॉरी नहीं बोला होता, तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी. गंभीर ने कहा कि ये अच्छी बात है कि अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल से माफी मांगी, लेकिन उन्हें सॉरी कहने की कोई जरूरत नहीं थी. गंभीर का कहना है कि क्रिकेट के मैदान कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है. मैदान पर खिलाड़ी का काम सिर्फ अपने देश के लिए मैच जीतना होता है. गौतम गंभीर ने कहा कि पहले के समय में भी ऐसा होता था, लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में इसे ज्यादा फैलाया जाता है.
दरअसल, यह घटना टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की है. अर्शदीप सिंह की गेंद पर कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने सामने की ओर शॉट मारा, जो गेंदबाज के पास वापस पहुंच गया. अर्शदीप सिंह ने गेंद पकड़ने के बाद जोर से स्टंप की ओर थ्रो कर दिया, जबकि डेरिल मिचेल क्रीज के अंदर ही मौजूद थे. गेंद सीधा जाकर डेरिल मिचेल के पैर पर लगी, जिससे वह भड़क गए. मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस भी हुई. हालांकि बाद में अर्शदीप सिंह ने अपनी गलती मानी और डेरिल मिचेल से माफी भी मांग ली.
ICC ने इस विवाद में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया. इसकी वजह से अर्शदीप सिंह पर लिए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जुड़ गया.
LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…
Gold Rate Today 1 April 2026: सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी रही…
PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को गुजरात…
Chaitra Purnima 2026 Date: पूर्णमासी कब की है? चैत्र पूर्णिमा 2026 की सही तिथि को…
HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं…
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…