<

पहली नजर में क्लीन बोल्ड… पार्क में घुटनों पर आया ऑस्ट्रेलिया का घातक ऑलराउंडर, भारतीय मूल की लड़की ने चुराया दिल

Glenn Maxwell Love Story: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की महिला विनी रमन से शादी रचाई है. मैक्सवेल और विनी रमन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह है. पढ़ें उनकी पूरी लव स्टोरी...

Glenn Maxwell Love Story: दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भारतीय मूल की लड़कियों के साथ शादी रचाई है. इनमें पाकिस्तान के जहीर अब्‍बास, हसन अली, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन से लेकर अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने भारतीय या भारतीय मूल की महिलाओं से शादी की है. इन क्रिकेटर्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी भारत के दामाद हैं. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं. कंगारू क्रिकेटर ने कई बार भारत के जबड़े से जीत छीनी है, लेकिन खुद भारतीय मूल की लड़की के प्यार में फंस गया था. ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन (Vini Raman) से शादी की है. ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने साल 2022 में धूमधाम से शादी रचाई. वैसे तो मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ है, लेकिन उनके परिवार का चेन्नई से ताल्लुक रखता है. विनी रमन और मैक्सवेल ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया, फिर अपना लाइफ पार्टनर बनाया. इन दोनों की प्रेम कहानी काफी ज्यादा फिल्मी है. ऐसे में आइए जानते हैं ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की पूरी लव स्टोरी…

कैसे हुई थी मैक्सवेल और विनी की मुलाकात?

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे. ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग की टीम मेलबर्न स्‍टार्स के इवेंट के दौरान मैक्सवेल और विनी रमन की मुलाकात हुई. मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल पहली ही मुलाकात में विनी रमन को देल दे बैठे. उन दोनों की बातचीत शुरू हुआ, जिसके बाद डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ. मैक्सवेल और विनी रमन को कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट भी किया गया. इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है. फिर 2017 में ग्लेन मैक्सवेल ने खुद विनी रमन के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते की जानकारी दी.

पार्क में किया था प्रपोज

ग्लेन मैक्सवेल ने विनी रमन को एक पार्क में सभी के सामने प्रपोज किया था. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने बताया था कि उन्होंने सूर्यास्‍त के समय बीच पर विनी को प्रपोज करने का प्लान बनाया था, लेकिन  यह हो नहीं पाया. यह प्लान बेकार होने के बाद मैक्सवेल ने विनी को पोर्ट मेलबर्न के पास एक पार्क मिलने के लिए बुलाया. उस समय पार्क में स्‍कूली बच्‍चों और लोगों की काफी ज्यादा भीड़ थी. ऐसे में मैक्सवेल एक पेड़ के पीछे छुपकर विनी के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. जब विनी रमन पार्क में पहुंची, तो मैक्‍सवेल जहां थे, वहां से अलग दिशा में चली गईं. ऐसे में मैक्सवेल ने उन्हें प्रपोज करने के लिए कड़ी मशक्कत की. जब विनी मैक्सवेल के पास पहुंचीं, तो क्रिकेटर ने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया. विनी ने मैक्सवेल के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया.

कब हुआ सगाई और शादी?

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने फरवरी 2020 में सगाई कर ली. इसके बाद साल 2022 में कपल ने परंपरागत तमिल ब्राह्मण और क्रिस्चियन, दोनों रीति रिवाज से शादी की. फिर सितंबर 2023 को विनी और मैक्सवेल माता-पिता बने. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम लोगान मेवरिक मैक्‍सवेल है.

कौन हैं विनी रमन?

विनी रमन भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई फार्मासिस्ट हैं. उनका जन्म 3 मार्च 1993 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था. विनी रमन के माता-पिता वेंकट रमन और विजयलक्ष्मी का चेन्नई से गहरा ताल्लुक रहा है. विनी रमन ने ऑस्ट्रेलिया से मेडिकल की पढ़ाई की, फिर फार्मासिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाया. फिलहाल वो अपने क्रिकेटर पति के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रही हैं.

ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर हैं. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2023 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 33.8 की औसत से 3,990 रन बनाए हैं. साथ ही वनडे में 77 विकेट भी चटकाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 126 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 29.2 की औसत से 2,835 रन बनाए हैं. साथ ही 49 विकेट भी हासिल किए हैं. वहीं, टेस्ट में मैक्सवेल ने सिर्फ 7 मैच खेले हैं, जिनमें 339 रन बनाने के साथ ही 8 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST