<
Categories: देश

Hot Take Dating: ‘हॉट टेक डेटिंग’ क्या है? जिसने आज की जनरेशन को दिया नया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Hot Take Dating: आज की जनरेशन नए-नए रिलेशनशि टर्म्स और ट्रेंड्स को बढ़ा रहे हैं. हालांकि, पहले डेटिंग में लोग धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानते थे. लेकिन, आज इन ट्रेड्स के साथ बढ़ते लोगों का कहना है कि, प्यार तक पहुंचने के लिए एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है. वैसे तो आए दिन डेटिंग के नए-नए ट्रेंड्स आते रहते हैं, लेकिन आजकल एक डेटिंग ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जी हां, इसका नाम है Hot Take Dating. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Hot Take Dating: समय के साथ रिश्तों में बदलाव स्वाभाविक है, लेकिन आजकल डेटिंग की दुनिया में भी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. अब डेटिंग की दुनिया स्लो हिंट्स और मिक्स्ड सिग्नल्स से आगे निकल चुकी है. आज की जनरेशन नए-नए रिलेशनशि टर्म्स और ट्रेंड्स को बढ़ा रहे हैं. हालांकि, पहले डेटिंग में लोग धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानते थे. हल्की-फुल्की बातों से शुरुआत होती थी और समय के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत पहुंची थी. लेकिन, आज इन ट्रेड्स के साथ बढ़ते लोगों का कहना है कि, प्यार तक पहुंचने के लिए एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है. वैसे तो आए दिन डेटिंग के नए-नए ट्रेंड्स आते रहते हैं, लेकिन आजकल एक डेटिंग ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जी हां, इसका नाम है Hot Take Dating. इस ट्रेंड में सोचा हुआ, बिना घुमाए फिराए बोल दिया जाता है. अब सवाल है कि आखिर ‘हॉट टेक डेटिंग’ क्या है? कहां से आया ये ट्रेंड? क्या हैं इसके फायदे और नुकसान? आइए जानते हैं इस बारे में-

कब और कहां से आया ‘हॉट टेक डेटिंग’

Hot Take Dating की 2026 की शुरुआत में ही ये ट्रेंड स्पॉट लाइट में आ चुका है. टिंडर की दिसंबर में जारी की गयी “ईयर इन स्वाइप 2025” रिपोर्ट में बताया गया कि अब लोग किसी के साथ रिश्ता शुरू करने से पहले उसके वाल्यूज और आइडियोलॉजी को समझ लेना चाहते हैं.

हॉट टेक डेटिंग क्या है?

हॉट टेक डेटिंग में लोग शुरू में ही राजनीति, धर्म, सामाजिक सोच, जीवनशैली या पर्सनल बिलीफ जैसे पेचीदा विषयों पर अपनी साफ राय रखते हैं. इसका मकसद यह जानना होता है कि सामने वाला इंसान आपकी सोच से मेल खाता है या नहीं. ये गलत इंसान के साथ समय बर्बाद करने से बचने का तरीका है. इससे लोगों सालों साथ रहने के बाद ये नहीं कह सकेंगे कि हमारे विचार मेल नहीं खाते हैं.

हॉट टेक डेटिंग ट्रेंड क्यों बन रहा है?

आज लोग समय और भावनात्मक ऊर्जा दोनों बचाना चाहते हैं. “चलो देखते हैं” जैसे व्यवहार से लोग थक चुके हैं. आधे रिश्ते अब बर्दाश्त नहीं किए जाते हैं. हॉट टेक डेटिंग इसी थकान का नतीजा है, जिसमें कम समय में साफ तस्वीर दिखाई जाती है. टिंडर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में सिंगल लोग अब कॉमन वैल्यूज को बहुत अहम मानते हैं. कई लोग ऐसे रिश्ते में नहीं पड़ना चाहते जहां राजनीति, इक्वालिटी या LGBTQ+ अधिकार जैसे मुद्दों पर सोच अलग हो. रिपोर्ट बताती है कि 41% लोग ऐसे व्यक्ति को डेट नहीं करना चाहते जिसकी राजनीतिक सोच अलग हो.

हॉट टेक डेटिंग के नुकसान क्या?

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हॉट टेक डेटिंग पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल समझदारी से होना चाहिए. सिर्फ उन्हीं मुद्दों पर खुलकर बोलना ठीक है जो आपके लिए सच में डील-ब्रेकर हों. अगर शुरुआत में ही बहुत कड़े और विभाजन पैदा करने वाले विचार रखे जाएं, तो बातचीत समझने की जगह बहस बन सकती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST