Hindi News / Sports / Golden Boy Fulfills Another Dream Takes His Parents On A Flight For The First Time

Golden Boy ने अपना एक और सपना पूरा किया, माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में घुमाया

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने आज अपना एक और सपना पूर कर लिया है। उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता और अन्य परिजनों को हवाई यात्रा करवाई। वे दिल्ली से बैंगलुरु हवाई जहाज से गए। दरअसल, जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने आज अपना एक और सपना पूर कर लिया है। उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता और अन्य परिजनों को हवाई यात्रा करवाई। वे दिल्ली से बैंगलुरु हवाई जहाज से गए। दरअसल, जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बैंगलुरु में सम्मानित किया जाना है। उन्हें हवाई यात्रा करके वहां पहुंचना था। नीरज चोपड़ा अपना सपना पूरा करने के लिए मां सरोज देवी और पिता सतीश चोपड़ा को भी हवाई जहाज से वहां लेकर गए। नीरज चोपड़ा का ख्याब था कि वे अपने माता-पिता को हवाई यात्रा करवाएं। आज उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

Tags:

Neeraj Chopra
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue