<

जब हरभजन सिंह ने बीच मैदान में नीता अंबानी को उठा लिया, मुकेश भी देखते रह गए, कमेंटेटर हैरान, देखें VIDEO

आईपीएल 2011 के फाइनल मैच के बाद एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुंबई इंडियंस के दिग्गज स्पिनर हरभजन जीत ने टीम की मालकिन नीता अंबानी को ही गोद में उठा लिया था.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2011 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच खेला गया था. इस मैच में मुंबई ने 31 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. फाइनल मुकाबला खत्म होते ही मैदान पर जश्न का माहौल था. यह पल खासकर मुंबई के लिए बेहद यादगार बन गया. टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जीत की खुशी में झूम रहे थे. इसी दौरान एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
दरअसल, मुंबई इंडियंस के दिग्गज स्पिनर हरभजन जीत के जश्न में इतने ज्यादा उत्साहित हो गए कि उन्होंने टीम की मालकिन नीता अंबानी को ही गोद में उठा लिया. यह सब इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए. स्टेडियम में मौजूद फैंस और खिलाड़ी इस पल को देखकर हंसने लगे और माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया. उस समय नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी भी पास में ही बैठे थे और पूरे घटनाक्रम को देखते रह गए.


कमेंटेटर भी रह गए हैरान

उनके चेहरे पर भी मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी. यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया और टीवी पर भी काफी चर्चा में रहा. इस मजेदार पल को देखकर कमेंट्री कर रहे मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले भी हैरान रह गए. उन्होंने हंसते हुए कहा कि खिलाड़ियों की खुशी कभी-कभी इतनी ज्यादा हो जाती है कि वे खुद को रोक नहीं पाते. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यादगार पलों में गिना जाता है वीडियो

दरअसल,  आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जीत हासिल करना किसी भी टीम के लिए बहुत बड़ी बात होती है. खिलाड़ी पूरे सीजन कड़ी मेहनत करते हैं और जब टीम जीतती है तो जश्न का माहौल बनना स्वाभाविक है. हरभजन सिंह का यह अंदाज भी उसी खुशी का नतीजा था. आज भी यह घटना IPL के सबसे मजेदार और यादगार जश्न के पलों में गिनी जाती है. जब भी उस जीत की बात होती है तो हरभजन सिंह और नीता अंबानी का यह पल जरूर याद किया जाता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST