<
Categories: खेल

मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिल रहा मौका? सेलेक्टर्स पर भड़के हरभजन सिंह, बोले- बुमराह के बिना जीतना सीखें

Harbhajan Singh On Mohammed Shami: भारत के पूर्व स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने मोहम्मद शमी के टीम में न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर शमी को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है.

Harbhajan Singh On Mohammed Shami: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कई महीनों से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. मोहम्मद शमी अभी डोमेस्टिक मैचों में खेल रहे हैं. शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद से टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो पाई है. भारतीय टीम में उनके शामिल न होने को लेकर कई बार सवाल उठे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है.

शमी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बावजूद भी टीम मैनेजमेंट उन्हें नजरअंदाज कर रही है. इस पर हरभजन सिंह ने तीखे सवाल किए हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मोहम्मद शमी कहां हैं? मुझे नहीं समझ आ रहा है कि उन्हें आखिर क्यों मौका नहीं मिल रहा है. हरभजन सिंह ने कहा कि टीम के पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं. वो अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें अभी काफी कुछ सीखना होगा. 

‘बुमराह के बिना जीतना होगा’

हरभजन सिंह ने टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से तीखे सवाल किए. उन्होंने कहा कि आपके पास अच्छे गेंदबाज थे. मगर आपने उन्हें धीरे-धीरे बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी अटैक बदल जाती है. टीम इंडिया को बुमराह के बिना भी मैच जीतने की कला सीखनी होगी. हरभजन सिंह ने कहा कि इंग्लैंड में बुमराह के बिना सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने वे सभी मैच जीत, जिनमें बुमराह नहीं खेले, लेकिन छोटे फॉर्मेट का क्या? उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट में टीम को ऐसे खिलाड़ियों को ढूंढना होगा, जो मैच जिता सकें, फिर चाहे वो फास्ट बॉलिंग हो या स्पिन.

शमी को क्यों नहीं मिल रहा मौका?

मोहम्मद शमी दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में एक हैं. वह घरेलू टूर्नामेंट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी वजह शमी की बढ़ती उम्र और फिटनेस बताई जा रही है. इसके चलते सेलेक्टर्स दूसरे गेंदबाजों की ओर रुख कर रहे हैं. चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर 2027 के वर्ल्ड कप से पहले युवाओं को तैयार करने में जुटे हुए हैं. इसके कारण शमी के साथ-साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है. टीम इंडिया में आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे युवाओं को मौका दिया जा रहा है, जिससे उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके.

डोमेस्टिक में शमी का शानदार प्रदर्शन

मौजूदा समय में मोहम्मद शमी की उम्र 35 साल है. वर्ल्ड कप 2027 तक वह 37 साल के हो जाएंगे. इस उम्र में एक तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी फिटनेस बनाए रखना एक खिलाड़ी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होता है. हालांकि वह अभी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. 4 दिसंबर को ही शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदारी प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वह इस टूर्नामेंट में बंगाल की तरफ से खेल रहे हैं. इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में भी शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST