<
Categories: मनोरंजन

रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी Ranveer Singh की फिल्म ‘Dhurandhar’ की कहानी! सेंसर बोर्ड से हुई ये बड़ी गलती

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) आज सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है और फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म 'धुरंधर प्लॉट लीक हो गया था, यह बड़ी गलती सेंसर बोर्ड (Censor Board) से हुई थी.

Ranveer Singh Film ‘Dhurandhar’ Story Leak: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और थिएटर्स पर जबरदस्त तहलका मचा रही है. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह फिल्म को बेहद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. मेकर्स ने रिलीज ने फिल्म की कहानी को छिपाने की बहुत कोशिश की थीलेकिन फिर भी फिल्म ‘धुरंधर प्लॉट लीक हो गया था, यह बड़ी गलती सेंसर बोर्ड (Censor Board) से हुई थी.

सेंसर बोर्ड  ने लीक कर दिया था फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्रेट

दरअसल, आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा बनाई गई फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को लेकर सबसे अधिक चर्चा इस बात की थी कि इस फिल्म में रणवीर का किरदार मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित है. इस मुद्दे को लेकर शहीद मेजर के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी. लेकिन सेंसर बोर्ड द्वाका ने फिल्म ‘धुरंधर’ प्लॉट लीककर साफ कर दिया है कि इस मूवी का मेजर मोहित शर्मा से कोई संबंध नहीं है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘धुरंधर’ का प्लॉट जगज़ाहिर कर दिया था इसके अलावा फिल्म में 7 बदलाव करने का आदेश देकर A सर्टिफिकेट दिया है और मेकर्स को रिलीज़ के लिए हरी झंडी दिखाई थी

फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी है किस पर?

फिल्म ‘धुरंधर’ “1999 के IC-814 विमान हाईजैकिंग और 2001 के पार्लियामेंट अटैक के बैकड्रॉप पर बनी है. इस फिल्म में इंडियन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के चीफ अजय सान्याल की कहानी दिखाई गई है, जो एक खतरनाक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने का प्लान बनाते हैं और  पाकिस्तान से इसे ऑपरेट करते है. अजय इस मिशन को पूरा करने के लिए पंजाब के एक 20 साल के लड़के को चुनते हैं, जो बदले की भावना से किए गए एक अपराध के लिए जेल में बंद होता है. बता दें कि  फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं.  फिल्म ‘धुरंधर’ का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट 1 सेकेंड है. इसमें 4 मिनट का एक पोस्ट क्रेडिट सीन दिखाया जाएगा, जो अगले पार्ट का बेस है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST